
Apple की नई तैयारी, Perplexity AI के साथ हो सकती है कंपनी की सबसे बड़ी डील
AajTak
Apple अब AI सेक्टर में एक बड़ी डील करने जा रहा है. रिपोर्ट्स में दावा किया है कि अब कंपनी Perplexity AI को एक्वायर कर सकती है. यह Apple की अब तक की सबसे बड़ी डील साबित हो सकती है. इससे पहले कंपनी ने साल 2014 में Beat को एक्वायर किया था. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
Apple को लेकर लेटेस्ट जानकारी सामने आई है कि वह AI के सेक्टर में एक बड़ी डील करने जा रहा है. इस डील के तहत वह AI स्टार्टअप Perplexity को खरीदने की प्लानिंग कर रहा है. ये जानकारी ब्लूमबर्ग के रिपोर्टर मार्क गुरमन की रिपोर्ट से मिली है. हालांकि अभी तक कंपनी ने इसके बारे में कोई ऑफिशियल बयान जारी नहीं किया है.
Perplexity, असल में एक बेस्ट रियल टाइम कंवर्सेशनल AI सर्च इंजन है. इसकी वेल्यूशन करीब 14 बिलियन अमेरिकी डॉलर लगाई जा चुकी है. अगर Apple इस डील को करता है, तो वह उसकी अब तक की सबसे बड़ी डील साबित हो सकती है. इससे पहले Apple ने साल 2014 में 3 बिलियन अमेरिकी डॉलर से Beat को एक्वायर किया था.
Apple ने किया इनकार
रिपोर्ट्स के मुताबिक, Apple और Perplexity के बीच कई मीटिंग हो चुकी हैं. लेकिन अभी तक Apple ने इस तरह की खबरों का खंडन किया है. Perplexity की तरफ से कहा कि उन्हें इस तरह की अफवाहों के बारे में कोई जानकारी नहीं है.
यह भी पढ़ें: बुढ़ापे में कैसे दिखेंगे आप, ChatGPT बनाएगा फोटो, बहुत आसान है तरीका
Perplexity को खरीदने के पीछे की कहानी

चीनी मार्केट की शक्ल लगभग दो साल बाद बदल गई है. 2024 में BYD ने फॉक्सवैगन को पीछे छोड़ा था और 2025 में भी कंपनी चीनी मार्केट की टॉप कार सेलिंग ब्रांड बनी रही. हालांकि, 2026 की शुरुआत कुछ अलग हुई है. फॉक्सवैगन दोबारा चीनी मार्केट में टॉप सेलिंग ब्रांड बन गया है. कंपनी ने तमाम चीनी ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है.

Aaj 17 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 17 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि सुबह 09.23 बजे तक फिर चतुर्दशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











