
Anushka Sharma-Virat Kohli के बीच आईं दूरियां, पोस्ट शेयर कर बताया
AajTak
टी-20 विश्व कप, यूएई में हो रहा है. विराट कोहली भारतीय टीम के साथ वहीं मौजूद हैं. अनुष्का ने दुबई के होटल की कुछ तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. इस होटल में अनुष्का ठहरी हैं और क्वारंटीन कर रही हैं.
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और उनके पति विराट कोहली के बीच दूरी आ गई है. इस बात की जानकारी खुद अनुष्का शर्मा ने एक पोस्ट के जरिए दी है. इस दूरी का कारण है क्वारंटीन. असल में अनुष्का शर्मा, पति विराट कोहली का हौसला बढ़ाने दुबई पहुंची हैं. ऐसे में उन्हें क्वारंटीन में रहना पड़ रहा है. अनुष्का ने ऐसे में विराट की कुछ तस्वीरें शेयर कर अपना हाल बताया है.

हीरोइन थीं 'धुरंधर' रणवीर सिंह की दादी, 'डांसिंग लिली ऑफ पंजाब' कहलाईं, पोते को दी एक्टिंग की विरासत
एक्टर रणवीर सिंह के पेरेंट्स और बहन का फिल्म इंडस्ट्री से कोई लेना-देना नहीं है. लेकिन क्या आप जानते हैं रणवीर की दादी मशहूर एक्ट्रेस रही थीं. उनका नाम चांद बर्क था. रणवीर को एक्टिंग का ये टैलेंट उनकी दादी से ही विरासत में मिला है.












