
Anushka Sharma ने शेयर की Virat Kohli-Vamika की क्यूट फोटो, हुई वायरल
AajTak
अनुष्का शर्मा ने एक बेहद क्यूट तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है. इस तस्वीर में विराट कोहली बेटी वामिका के साथ नजर आ रही हैं. तस्वीर में विराट, वामिका के साथ खेलते हुए हंस रहे हैं. वामिका बॉल पिट में ढेर सारी बॉल्स के साथ बैठी हैं. तस्वीर को शेयर करते हुए अनुष्का ने कैप्शन में लिखा, 'मेरा पूरा दिल एक फ्रेम में.'
अनुष्का शर्मा इन दिनों दुबई में पति विराट कोहली के साथ हैं. दुबई में टी-20 वर्ल्ड कप की शुरू हो गई है और अनुष्का शर्मा, विराट का हौसला बढ़ाने वहां पहुंची हैं. अनुष्का ने हाल ही में अपनी क्वारंटीन लाइफ की झलक फैंस को दी थी. अब लगता है कि उनका क्वांरंटीन पीरियड खत्म हो गया है. साथ ही वह पति विराट और बेटी वामिका के साथ समय बिता रही हैं.

स्पाई-एक्शन फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर सफल हो रही है, जिसमें बिमल ओबेरॉय ने शिरानी अहमद बलोच का किरदार निभाकर अपनी छाप छोड़ी है. ये किरदार पाकिस्तान की राजनीति और कट्टरपंथी सोच से जुड़ा है. फिल्म में शिरानी बलोच का रोल आतंकवादी नेटवर्क और कट्टर संगठनों की मानसिकता को दर्शाता है, जो कहानी में सस्पेंस और तनाव बढ़ाता है.












