
Anupama Written Update: बेटी को बचाने के लिए अनुपमा लगाएगी जान की बाजी, दिवाकर की सच्चाई जान उड़ेंगे सबके होश
ABP News
स्टार प्लस के पॉपुलर शो अनुपमा में इन दिनों कई ट्विस्ट एंड टर्न देखने को मिल रहे हैं. शो में अब अनुपमा के हाथ एक बड़ा सबूत लगने वाला है, जिसकी वजह से पाखी की जिंदगी तबाह होने से बच जाएगी.
रुपाली गांगुली के शो अनुपमा में इन दिनों एक साथ कई कहानी देखने को मिल रही है. टीना और अर्जुन को अनुपमा ने सबक सिखा दिया है. उसके बाद वो दिल्ली एक्सप्लोर करने निकल चुकी है. जल्द ही दिवाकर पर अनुपमा की नजर पड़ने वाली है.
वो दिवाकर वो बच्चे के संग खेलते हुए देख दंग रह जाएगी. ऐसे में अनुपमा कोई भी फैसला लेने से पहले दिवाकर की सच्चाई जानने की कोशिश करेगी. वो उसका पीछा करने वाली है. क्योंकि, जानना चाहती है कि आखिर दिवाकर सच में पाखी को धोखा दे रहा है, या फिर ये सिर्फ उसका वहम है.
वो दिवाकर का पीछा करते-करते एक रेस्टोरेंट में पहुंच जाएगी. इस दौरान अनुपमा की मुलाकात उस औरत से होने वाली है, जिसके बच्चे को उसने बचाया था. अनुपमा को वो औरत बताएगी कि उसके बच्चे का बर्थडे है. इसी वजह से वो अपने पति और बेटे के संग रेस्टोरेंट आई है.
दिवाकर संग शादी के सपने सजाती है पाखी













