
Anocovax: देश में जानवरों के लिए कोरोना की पहली वैक्सीन लॉन्च, जानिए क्या है खासियतें
AajTak
भारत ने जानवरों के लिए भी कोरोना की वैक्सीन बना ली है. खास बात ये है कि ये वैक्सीन पूरी तरह से स्वदेशी है. दावा है कि ये वैक्सीन कोरोना के डेल्टा और ओमिक्रॉन वैरिएंट पर भी असरदार है.
Corona Vaccine for Animals: भारत में अब जानवरों के लिए भी कोरोना वैक्सीन आ गई है. ये वैक्सीन पूरी तरह से स्वदेशी है, जिसे हरियाणा स्थित ICAR- नेशनल रिसर्च सेंटर ऑन इक्विन्स (NRC) ने बनाया है. इस वैक्सीन का नाम Anocovax है. इस वैक्सीन की खास बात ये है कि ये कोरोना के डेल्टा और ओमिक्रॉन वैरिएंट पर भी असरदार है. वैक्सीन के साथ ही जानवरों के लिए एंटीबॉडी डिटेक्शन किट को भी लॉन्च किया गया है.
ICAR का दावा है कि Anocovax जानवरों में कोरोना के खिलाफ इम्युनिटी बनाने में असरदार साबित हुई है. इस वैक्सीन में कोरोना का डेल्टा एंटीजन और सहायक के लिए अलहाइड्रोजेल डाला गया है. खास बात ये है कि ये वैक्सीन कुत्तों, शेर, चीता, चूहों और खरगोश पर असरदार है.
इस वैक्सीन के साथ ही जानवरों में कोरोना के खिलाफ एंटीबॉडी का पता लगाने के लिए एक डिटेक्शन किट भी लॉन्च की गई है. CAN-CoV-2 ELISA के नाम से लॉन्च हुई ये किट भी भारत में ही बनाई गई है. ICAR का दावा है कि अभी तक बाजार में कोई भी ऐसी एंटीबॉडी डिटेक्शन किट मौजूद नहीं है.
ये भी पढ़ें-- कोरोना, मंकीपॉक्स, टोमैटो फ्लू, मर्स से Norovirus तक...दुनियाभर में कहर मचा रहे ये 8 वायरस
जानवरों के लिए वैक्सीन की जरूरत क्यों?
फरवरी 2020 में हॉन्गकॉन्ग में एक कुत्ता कोरोना पॉजिटिव मिला था. ये किसी जानवर में कोरोना का पहला केस था. जनवरी 2020 में सैन डिएगो के एक सफारी पार्क में 8 गोरिल्ला कोरोना संक्रमित मिले थे.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










