
Ankita Singh के पिता बोले- मुआवजा पहले दिया होता तो हम बेटी का बेहतर इलाज करा पाते
AajTak
झारखंड के दुमका में आग लगाकर मारी गई अंकिता सिंह के पिता संजीव सिंह का बयान सामने आया है. पीड़ित पिता ने कहा है कि CM सोरेन ने पहले मुआवजा दिया होता तो हम बेटी का बेहतर इलाज करा पाते. परिजन आरोपी शाहरुख को फांसी देने की मांग कर रहे हैं.
अपनी बेटी अंकिता सिंह की मौत के गम में डूबे पिता संजीव सिंह झारखंड सरकार की ओर से दिए मुआवजे से नाखुश हैं. उनका कहना है कि अगर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पहले ही मुआवजा दे दिया होता तो आज उनकी बेटी जिंदा होती, क्योंकि हम उसे बेहतर इलाज के लिए ले जा सकते थे.
दुमका में Aajtak की टीम मृतका अंकिता सिंह के घर पहुंची और परिवार के लोगों से बातचीत की. इस दौरान परिवार ने दोषी शाहरुख को जल्द से जल्द फांसी दिए जाने की मांग की है.
उधर, प्रदेश के सीएम सोरेन ने पीड़िता परिवार को 10 लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है. साथ ही इस मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने की बात कही. स्थानीय प्रशासन ने पीड़ित परिवार को मुआवजा दिया है. आग से बुरी तरह झुलसने के कारण दुनिया को अलविदा कहने वाली अंकिता सिंह की मौत के बाद आरोपी शाहरुख को फांसी दिए जाने की मांग को लेकर हिंदू संगठन जमकर प्रदर्शन कर रहे हैं.
मौत से पहले दिए बयान में अंकिता ने शाहरुख और छोटू खान का नाम लिया था. जिसमें अंकिता पर पेट्रोल डालकर आग लगाने वाला मुख्य आरोपी शाहरुख पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था और आज उसके साथी छोटू खान को पुलिस ने अपनी हिरासत में लिया है. आरोपी छोटू खान ने अपनी सफाई में कहा कि वह शाहरुख के साथ नहीं था.
बता दें कि अंकिता सिंह आग में 90 फीसदी जल चुकी थी. रांची के रिम्स में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.अंकिता की मौत की खबर सामने आने के बाद से ही दुमका में हिंदू संगठनों का प्रदर्शन जारी है. बीजेपी ने भी झारखंड सीएम सोरेन पर इस मामले को लेकर जमकर निशाना साधा है. इस समय सीएम सोरेन अपने विधायकों के साथ छत्तीसगढ़ में मौजदू हैं.
शाहरुख है ड्रग एडिक्ट

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कॉलेज पॉलिटिक्स से सियासी सफर का आगाज किया था. मुख्य धारा की राजनीति के डेब्यू चुनाव में हिमंत को हार का सामना करना पड़ा था. दूसरे प्रयास में पहली जीत का स्वाद चखने वाले हिमंत न सिर्फ असम की सत्ता के शीर्ष पर काबिज हुए, बल्कि पूर्वोत्तर पॉलिटिक्स की धुरी बनकर भी उभरे.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन हुई हत्या के बाद पैदा हुए तनाव को देखते हुए ईद-उल-फितर से पहले सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी, फ्लैग मार्च और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग तेज कर दी है. हाई कोर्ट ने भी पुलिस को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि हालात किसी भी सूरत में बिगड़ने नहीं चाहिए और शांति बनाए रखना प्राथमिकता होनी चाहिए.











