
Ankita Murder Case की जांच कर रही SIT ने बरामद की पल्सर और एक्टिवा
AajTak
Ankita Murder Case: अंकिता भंडारी हत्याकांड में बड़ी जानकारी मिली है. मामले की जांच के लिए गठित एसआईटी (SIT) ने काली पल्सर बाइक और ग्रे एक्टिवा गाड़ी बरामद कर ली है. आजतक लगातार इन वाहनों को लेकर सवाल उठा रहा था. अंकिता के गायब होन के 10 दिन बाद आखिरकार इन वाहनों को बरामद कर लिया गया है.
अंकिता भंडारी हत्याकांड (Ankita Murder Case) में बड़ी जानकारी मिली है. मामले की जांच के लिए गठित एसआईटी (SIT) ने ब्लैक पल्सर बाइक और ग्रे कलर की एक्टिवा गाड़ी बरामद कर ली है. आजतक लगातार इन वाहनों को लेकर सवाल उठा रहा था. अंकिता के गायब होन के 10 दिन बाद इन वाहनों को बरामद किया गया है.
पुलकित आर्य के मैनेजर ने पुलिस को भी बताया था कि हत्याकांड वाले दिन वो लोग इन्हीं वाहनों से चिल्ला नहर पर गए थे. फिर अंकिता को नहर में धक्का दे दिया था.
पुलिस को इन लोगों के सीसीटीवी फुटेज भी मिले थे. पहली फुटेज में दो वाहनों पर अंकिता और बाकी के लोग जाते दिख रहे हैं. लेकिन बाद में केवल पुलकित, सौरभ और अंकित ही वाहनों से आते दिखे थे. अंकिता उनके साथ नहीं थी.
अंकिता भंडारी हत्याकांड की जांच के लिए उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी ने एसआईटी गठित के आदेश दिए थे. उत्तराखंड डीआईजी लॉ एंड ऑर्डर पी. रेणुका देवी इस एसआईटी की प्रभारी हैं.
बताया गया कि एसआईटी इस मामले में रिजॉर्ट के काम कर चुके लोगों से अधिक जानकारी जुटाने में लगी हुई है. रिजॉर्ट का मालिक पुलकित आर्य, मैनेजर सौरभ भास्कर और अंकित पुलिस हिरासत में हैं.
जिस्मफरोशी के धंधे में धकेलना चाहता था पुलकित

गुजरात के नवसारी जिले के चिखली तालुका में 38 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी लिव-इन पार्टनर की 13 और 14 वर्षीय दो नाबालिग बेटियों से बार-बार बलात्कार करने और उनमें से एक को गर्भवती करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, जब 14 वर्षीय लड़की को पेट दर्द हुआ तो मेडिकल जांच में उसकी गर्भावस्था का पता चला. इसके बाद दोनों लड़कियों ने खुलासा किया कि आरोपी पिछले कई महीनों से उनके साथ बार-बार बलात्कार कर रहा था.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.









