
Android 15 अपडेट के बाद बेकर हो रहे Motorola के फोन, बार-बार हो रहे क्रैश
AajTak
Motorola Android 15 Update Problem: मोटोरोला के कई यूजर्स के फोन Android 15 अपडेट के बाद खराब हो रहे हैं. दरअसल, मोटोरोला ने पिछले साल दिसंबर में Android 15 को रोलआउट किया है. इस अपडेट के बाद कई यूजर्स की शिकायत है कि उनके फोन्स क्रैश हो रहे हैं, जिसकी वजह से उन्हें इस्तेमाल करना मुश्किल हो गया है.
वैसे तो सॉफ्टवेयर अपडेट्स के बाद फोन्स में नए फीचर्स जुड़ते हैं, लेकिन कई बार ये अपडेट स्मार्टफोन्स के लिए भारी पड़ जाती है. ऐसा ही कुछ मोटोरोला के फोन्स के साथ हो रहा है. Motorola ने अपने कई फोन्स के लिए Android 15 का अपडेट पिछले साल दिसंबर में जारी किया था.
इस अपडेट के बाद यूजर्स को प्राइवेट स्पेस और कई दूसरे फीचर्स मिले, लेकिन इसके साथ ही सॉफ्टवेयर की दिक्कत भी आ रही है. लोगों का कहना है कि लेटेस्ट अपडेट के बाद उनके फोन्स बेकार हो गए हैं और वो उसे यूज नहीं कर पा रहे हैं.
Android Authority की रिपोर्ट के मुताबिक, मोटोरोला स्मार्टफोन्स Android 15 अपडेट के बाद बेकार हो रहे हैं. यूजर्स का कहना है कि ऐप लॉन्चर बार-बार क्रैश हो रहा है. ये दिक्कत Android 15 अपडेट के बाद से हो रही है. बता दें कि ऐप लॉन्चर फोन का सॉफ्टवेयर पार्ट होता है, जिसकी मदद यूजर्स तमाम ऐप्स और होम स्क्रीन को एक्सेस कर पाते हैं.
यह भी पढ़ें: Motorola Razr 50 और Razr 50 Ultra लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ मिलते हैं दमदार फीचर्स
यूजर्स को किसी ऐप को यूज करने के लिए क्विक सेटिंग मेन्यू का सहारा लेना पड़ रहा है. यहां से यूजर्स लॉक स्क्रीन से सेटिंग मेन्यू में जा रहे हैं. ये शिकायतें यूजर्स ने लेनोवो की कम्युनिटी फोरम और रेडिट पर पोस्ट की हैं. जहां Reddit यूजर का कहना है कि वो Motorola Edge 50 Fusion इस्तेमाल कर रहे हैं.
वहीं Lenovo Forum पर शिकायत करने वाले यूजर के पास Motorola Edge 50 Neo है. ऐसी ही दिक्कतें Motorola Razr+ और कंपनी के दूसरे स्मार्टफोन्स के साथ भी हो रही हैं. मोटोरोला ने आधिकारिक रूप से इस सॉफ्टवेयर ग्लिच के बारे में कुछ नहीं कहा है.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










