
Amavasya 2026: साल 2026 में कब-कब आएगी अमावस्या? यहां देखें पूरी लिस्ट
AajTak
Amavasya 2026: अमावस्या वह दिन होता है जब पितरों का तर्पण और स्नान-दान किया जाता है. चलिए अब जानते हैं साल 2026 में आने वाली अमावस्या की संपूर्ण लिस्ट.
Amavasya 2026: हिंदू धर्म में अमावस्या की तिथि बहुत ही खास मानी जाती है. पंचांग के अनुसार, हर महीने के कृष्ण पक्ष की अंतिम तिथि को अमावस्या आती है. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन स्नान, दान, नाम-जप और पितरों का तर्पण करना बहुत ही शुभ माना जाता है, ऐसा करने से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है और उनका आशीर्वाद भी प्राप्त होता है.
ज्योतिषियों के अनुसार, जब सोमवार और शनिवार के दिन अमावस्या तिथि आती है तो इसका महत्व और भी ज्यादा बढ़ जाता है. सोमवार के दिन आने वाली अमावस्या को सोमवती अमावस्या कहा जाता है और शनिवार के दिन आने वाली अमावस्या को शनिश्चरी अमावस्या कहा जाता है. चलिए अब जानते हैं कि आने वाले नए साल 2026 में जनवरी से दिसंबर तक अमावस्या की क्या डेट रहेंगी.
2026 अमावस्या तिथि (Amavasya 2026 Dates)
माघ अमावस्या (मौनी अमावस्या) – 18 जनवरी 2026 फाल्गुन अमावस्या – 17 फरवरी 2026 चैत्र अमावस्या – 19 मार्च 2026 वैशाख अमावस्या – 17 अप्रैल 2026 ज्येष्ठ अमावस्या – 16 मई 2026 ज्येष्ठ अमावस्या (अधिक) – 15 जून 2026 आषाढ़ अमावस्या – 14 जुलाई 2026 श्रावण अमावस्या – 12 अगस्त 2026 भाद्रपद अमावस्या – 17 सितंबर 2026 अश्विन अमावस्या (सर्व पितृ अमावस्या) – 10 अक्टूबर 2026 कार्तिक अमावस्या (दिवाली) – 9 नवंबर 2026 मार्गशीर्ष अमावस्या – 8 दिसंबर 2026
अमावस्या के दिन क्यों किया जाता है गंगा स्नान?
अमावस्या के दिन गंगा स्नान इसलिए किया जाता है क्योंकि इस तिथि पर चंद्रमा का प्रभाव सबसे कम होता है और नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ जाता है. मान्यता है कि गंगा जल में स्नान करने से इन नकारात्मक प्रभावों का नाश होता है और मन, शरीर और विचार शुद्ध होते हैं. अमावस्या पितरों की तिथि भी मानी जाती है, इसलिए इस दिन गंगा स्नान करके तर्पण और जल अर्पित करने से पितरों की कृपा मिलती है और परिवार में सुख-समृद्धि आती है.

उत्तर कोरिया के हालिया चुनावों में किम जोंग उन को लगभग 100% के करीब वोट मिले, जिसने दुनियाभर का ध्यान खींच लिया. जहां ज्यादातर लोकतंत्रों में कड़ी टक्कर देखने को मिलती है, वहीं इतने एकतरफा नतीजों ने सोशल मीडिया पर बहस और मीम्स की बाढ़ ला दी. लोग इन आंकड़ों को लेकर मजाक करते नजर आए और इसे '100 में 100 नंबर' जैसा रिजल्ट बताया.

Honda ने भारतीय बाजार में अपनी अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार की टेस्टिंग को शुरू कर दिया है. कंपनी ने पिछले साल इस कार का कॉन्सेप्ट दिखाया था. जीरो अल्फा को भारत के लिए तैयार किया जा रहा है. इस इलेक्ट्रिक SUV को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है. इसमें कार से जुड़ी कुछ खास जानकारियां भी सामने आई हैं. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.











