
Anand Mahindra को भाया ये देसी जुगाड़, कोल्ड ड्रिंक की बोतल से बनाई अनोखी मशीन!
AajTak
उद्योगपति आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ट्विटर पर काफी एक्टिव रहते हैं और मेजदार चीजें शेयर करते रहते हैं. इस बार उन्होंने एक देसी जुगाड़ से बनाए गए एक शानदार काम की चीज का वीडियो शेयर किया है.
हमारे देश में बड़ी से बड़ी मुश्किलों को जुगाड़ की तरकीब से निपटा दिया जाता है. देश में हर कोई अपने काम को आसान बनाने के लिए कोई ना कोई जुगाड़ निकाल ही लेता है. ऐसे ही एक शख्स पर उद्योगपति आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) की नजर पड़ी, जिसने कोल्ड ड्रिंक (Cold Drink) की बोतल से एक ऐसी चीज बना डाली है जिसकी मदद से फलों को आसानी से तोड़ा जा सकता है. सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल हो रहा है.
सिर्फ पाइप, बोतल और रस्सी का काम
वायरल वीडियो में एक शख्स कोल्ड ड्रिंक बोतल से बनी एक मशीन से पेड़ पर लगे फलों को आसानी से तोड़ लेता है. इस मशीन को बनाने के पीछे एक युवक है, जो प्लास्टिक की बोतल, एक पाइप और रस्सी का इस्तेमाल कर एक शानदार जुगाड़ की मशीन बना देता है. जुगाड़ से बनी मशीन की मदद से पेड़ पर लगे फलों को आसानी से तोड़ा जा सकता है. इसके लिए पेड़ पर चढ़ने की जरूरत नहीं है. फल जमीन पर नहीं बल्कि प्लास्टिक की बोतल में ही टूट कर रह जाते हैं. बस पाइप, बोतल और रस्सी से एक शानदार काम की चीज बनकर तैयार हो जाती है.
आनंद महिंद्रा ने की तारीफ
आनंद महिंद्र ने इस जुगाड़ी चीज को बनाने वाले युवक की जमकर तारीफ की है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा- ये पृथ्वी को किसी भी तरह से नुकसान पहुंचाने वाला आविष्कार नहीं. मगर मैं उत्साहित हूं क्योंकि ये प्रयोग की संस्कृति को दर्शाता है.अपने बेसमेंट या गैराज में लोगों के नए-नए प्रयोग करने की आदत के चलते अमेरिका आविष्कार का पावरहाउस बन गया. प्रयोगकर्ता इनोवेशन के टाइटंस बन सकते हैं.
लाखों लोग देख चुके हैं वीडियो

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










