
Anand Election Results 2022: आणंद विधानसभा सीट से बीजेपी चल रही आगे
AajTak
Gujarat Anand Vidhan Sabha Results: आणंद विधानसभा सीट पर 1 लाख 60 हजार 612 पुरुष और 1 लाख 55 हजार 458 महिला व 4 अन्य मतदाता हैं. आणंद विधानसभा सीट पर अब तक 14 बार चुनाव हुआ है. इसमें 2014 का उपचुनाव भी शामिल है. इसमे 6 बार बीजेपी और 6 बार कांग्रेस की जीत हुई है.
गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के आज नतीजे आ रहे हैं. वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है. गुजरात विधानसभा की 182 सीटों पर 1 और 5 दिसंबर को दो चरणों में मतदान हुआ था. शुरुआती रुझानों में यूं तो पूरे गुजरात में बीजेपी को बड़ी बढ़त मिलती दिख रही है, लेकिन फिलहाल हम बात कर रहे हैं यहां की आणंद विधानसभा सीट की. यहां से बीजेपी के योगेश आर पटेल (बापजी) 64570 वोटों से आगे चल रहे हैं.
क्या है मतदाता समीकरण
इस सीट पर 1 लाख 60 हजार 612 पुरुष और 1 लाख 55 हजार 458 महिला व 4 अन्य मतदाता हैं. साल 2011 की जनगणना के अनुसार, कुल 3 लाख 52 हजार 873 की जनसंख्या में से 14.32 प्रतिशत ग्रामीण और 85.68 प्रतिशत शहरी हैं. कुल जनसंख्या में अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) का अनुपात क्रमशः 4.35 और 3.35 है. इस सीट पर ओबीसी, क्षत्रिय और पाटीदार समुदायों का प्रभाव है. मुस्लिम और ईसाई वोट भी काफी निर्णायक माने जाते हैं.
क्या है सियासी समीकरण
साल 2017 में बीजेपी ने कांग्रेस से आए योगेश पटेल को टिकट दिया था. इससे संगठन में काफी आक्रोश था. जिसका खामियाजा बीजेपी को भुगतना पड़ा और यह सीट हारनी पड़ी. आणंद विधानसभा सीट पर अब तक 14 बार चुनाव हुआ है. इसमें 2014 का उपचुनाव भी शामिल है. इसमे 6 बार बीजेपी और 6 बार कांग्रेस की जीत हुई है.
क्या हैं लोगों की समस्याएं

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








