
Amit Shah से मिले मनोहर लाल खट्टर, सिंघु बॉर्डर खाली कराने के मुद्दे पर हुई चर्चा
AajTak
पिछले कई महिनों से किसान कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली की सीमाओं पर धरने पर बैठे हैं, जिससे बॉर्डर से सटे हुए रास्ते बंद हैं. इसी सिलसिले में आज हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से दिल्ली में मिले. सिंघु बॉर्डर खाली कराने के मुद्दे पर चर्चा की गई. मनोहर लाल खट्टर ने जल्द ही दिल्ली की सीमाओं के खुलने की उम्मीद जताई है. इसके बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें उम्मीद है कि जल्द ही समस्या का समाधान हो जाएगा. उन्होंने बताया कि उनसे सोनीपत जिले के सिंघू सीमा के आसपास के गांवों के लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल ने सिंघू बॉर्डर तक सड़क खोलने की मांग की थी, देखें ये वीडियो.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










