
Amir Liaqat Hussain Death: पाकिस्तानी सांसद जो भारतीय रील्स में छा गया!
AajTak
पाकिस्तान के मशहूर टीवी होस्ट और सांसद आमिर लियाकत की मौत हो गई है. वह भारत में भी अपने वाह-वाही वाले अंदाज के लिए काफी मशहूर हैं. उनके वीडियो और फोटो अक्सर वायरल होते रहते हैं.
भारतीय रील्स में अक्सर दिखने वाले और जाने माने चेहरे आमिर लियाकत की मौत हो गई है. पाकिस्तान के सांसद आमिर लियाकत 49 साल के थे. वह पाकिस्तान के मशहूर टीवी होस्ट रहे हैं.
आमिर लियाकत भारत में भी काफी चर्चित रहे हैं. वह अक्सर मीम में दिखते रहते हैं. आमिर अपने वाह-वाही देने के अंदाज के लिए काफी मशहूर रहे हैं. आमिर ने पहले अपनी पहचान एक होस्ट के तौर पर बनाई थी. साल 2001 में आमिर ने Geo TV ज्वाइन किया था. वहां वह एक धार्मिक कार्यक्रम Aalim Online को होस्ट करते थे. इसी दौरान उन्हें खूब लोकप्रियता हासिल हो गई थी.
पिछले कुछ सालों से, आमिर Geo TV और Bol News के लिए रमजान ट्रांसमिशन्स को होस्ट किया करते थे. आखिरी बार वह होस्ट के तौर पर 'बोल हाउस' नाम के एक शो में दिखे थे.
आमिर राजनीति में भी काफी एक्टिव थे. उन्होंने मार्च 2018 में पीटीआई पार्टी ज्वाइन किया था और फिर चुनाव के बाद वह कराची से सांसद चुने लिए गए थे. आमिर कुछ सालों से मीडिया इंडस्ट्री में भी काम कर रहे थे.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.











