
Amethi Election Result Live: अमेठी से स्मृति ईरानी 23 हजार वोटों से पीछे, कांग्रेस के किशोरी लाल शर्मा बड़ी बढ़त की ओर
AajTak
Amethi Lok Sabha Election Result: अमेठी लोकसभा सीट से बीजेपी की स्मृति ईरानी एक बार फिर से मैदान में हैं. उनके सामने कांग्रेस के किशोरी लाल शर्मा हैं. 2019 के चुनाव में स्मृति ने यहां से राहुल गांधी को हरा दिया था. इस बार राहुल अमेठी के बजाय रायबरेली से चुनावी मैदान में हैं.
अमेठी लोकसभा यूपी की ही नहीं बल्कि पूरे देश की सबसे हॉट सीटों में से एक है. यहां से बीजेपी की स्मृति ईरानी एक बार फिर से मैदान में हैं. वह अब तक हुई वोटों की गिनती में पीछे चल रही हैं. कांग्रेस के किशोरी लाल शर्मा 23 हजार वोटों से आगे हैं. 2019 के चुनाव में स्मृति ने अमेठी से राहुल गांधी को हरा दिया था. इस बार राहुल अमेठी के बजाय रायबरेली से चुनावी मैदान में उतरे हैं. कांग्रेस ने अमेठी को जीतने की जिम्मेदारी गांधी परिवार के करीबी किशोरी लाल शर्मा को दी है.
अमेठी में 54.34% वोटिंग हुई है
अमेठी में 20 मई को मतदान हुआ था. इस बार 54.34% वोटिंग हुई. अब बारी नतीजों की है. खुद प्रियंका गांधी ने किशोरी लाल के लिए यहां जमकर प्रचार किया था. राहुल और अखिलेश की संयुक्त रैली भी हुई थी. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि आखिरकार अमेठी की जनता किसे अपना सांसद चुनती है...
बता दें कि साल 2004, 2009 और 2014 में अमेठी से ही जीत हासिल करके राहुल गांधी लोकसभा पहुंचे थे. हालांकि, 2019 के चुनाव में उन्हें यहां से हार का सामना करना पड़ा था. तब बीजेपी की स्मृति ईरानी ने उन्हें 50 हजार से ज्यादा वोटों से शिकस्त दी थी.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










