
America: लॉस एंजिल्स के एक और जंगल में भड़की आग, धधक रहा 8000 एकड़ इलाका, 31 हजार लोगों का रेस्क्यू
AajTak
लॉस एंजिल्स में धधक रही ये आग कास्टेइक झील के पास के इलाके में लगी है. यह क्षेत्र उत्तर पश्चिमी लॉस एंजिल्स में स्थित है. आग ने 8 हजार एकड़ यानी 3,200 हेक्टेयर क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया है. झील के आसपास रहने वाले लोगों के लिए अलर्ट जारी किया गया है.
अमेरिका के लॉस एंजिल्स में एक बार फिर आग भड़क गई है, जिसके बाद हजारों लोगों को अपना घर छोड़कर सुरक्षित ठिकानों पर शरण लेनी पड़ी है. अमेरिका के लिए यह चिंता की बात इसलिए भी है, क्योंकि हाल ही में लॉस एंजिल्स में आग लगने की दो बड़ी घटनाएं हो चुकी हैं.
लॉस एंजिल्स में धधक रही ये आग कास्टेइक झील के पास के इलाके के जंगल में लगी है. यह क्षेत्र उत्तर पश्चिमी लॉस एंजिल्स में स्थित है. आग ने 8 हजार एकड़ यानी 3,200 हेक्टेयर क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया है. झील के आसपास रहने वाले लोगों के लिए अलर्ट जारी किया गया है.
उठ रहा धुएं का विशाल गुबार
बताया जा रहा है कि लॉस एंजिल्स क्षेत्र में तेज और शुष्क सांता एना हवाएं चल रही हैं, जिसके कारण ही आग भड़की है. इसके कारण धुएं का विशाल गुबार उठ रहा है. आशंका है कि यह आग और ज्यादा बड़े इलाके को अपनी चपेट में ले सकती है.
तुरंत इलाका खाली करने की अपील
आग जलने के बाद अपना सामान पैक कर रहे एक शख्स ने अमेरिकी मीडिया से कहा,'मैं बस यही प्रार्थना कर रहा हूं कि हमारा घर न जले.' लॉस एंजिल्स काउंटी के शेरिफ रॉबर्ट जेन्सन ने सभी लोगों से तुरंत इलाका खाली करके चले जाने का आग्रह किया है. बता दें कि इससे पहले लॉस एंजिल्स में लगी भीषण आग की चपेट में आने से हजारों घर तबाह हो चुके हैं. इतना ही नहीं 2 लाख लोगों को घर छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा तो वहीं 27 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








