
Amelia Dyer: ब्रिटेन की खौफनाक लेडी सीरियल किलर, जिसने 400 से ज्यादा बच्चों को मार डाला
AajTak
3 अप्रैल 1896 का दिन, एक मछुआरा रोज की तरह अपनी नाव लेकर लंदन की थेम्स नदी में मछलियां पकड़ रहा था. इसी दौरान उसके जाल में एक पैकेट फंसा. उसने पैकेट को खोला तो दंग रह गया. पैकेट में एक छोटी सी बच्ची का शव था. नाविक ने शव मिलने की की खबर पुलिस को दी. जिसके बाद इस एक लाश के कारण 400 से भी ज्यादा बच्चों की मौत का खुलासा हुआ. चलिए जानते हैं क्या है ये पूरी कहानी...
आज हम बात करेंगे 1896 में ब्रिटेन में हुई एक खौफनाक घटना के बारे में. यह घटना बेबी फार्मिंग से संबंधित है. दरअसल, उन दिनों ब्रिटेन में कुछ लोग रुपये देकर अपने बच्चों की देखभाल के लिए उन्हें बेबी फार्मर्स के पास छोड़ दिया करते थे. इनमें से कुछ बेबी फार्मर्स ऐसे थे जो कि कुछ अवधि के लिए ही बच्चों की देखभाल करते थे. फिर तय समय के बाद उन्हें उनके परिजनों को सौंप देते थे. लेकिन कुछ बेबी फार्मर्स ऐसे भी थे जो कि पैसे लेकर हमेशा के लिए बच्चों को अपने पास रख लेते थे. फिर उन्हें किसी ऐसे जरूरतमंद को बेच देते थे जिनकी खुद की संतान नहीं होती थी. एक तरह से देखा जाए तो यह बच्चों का व्यापार ही था.
लेकिन यहां एक एक बेबी फार्मर भी थी जिसने बच्चों की देखभाल के लिए लोगों से पैसे तो लिए. लेकिन बच्चों की देखभाल करने की बजाय उन्हें जान से ही मार डाला. Daily Mail की रिपोर्ट के मुताबिक, इस महिला ने 400 से भी ज्यादा बच्चों को पैसे के लालच में बेरहमी से मार डाला. कौन थी ये महिला और कैसे उसकी इन हरकतों का खुलासा हुआ चलिए जानते हैं विस्तार से...
4 अप्रैल 1896 का दिन, एक मछुआरे को थेम्स नदी में मछली पकड़ने के दौरान एक पैकेट में लिपटी छोटी सी बच्ची की लाश मिली. जिसकी उम्र एक साल से भी कम थी. उसकी गर्दन के चारों ओर एक सफेद टेप लिपटी हुई थी. देखने से लग रहा था कि बच्ची को इसी टेप से गला घोंटकर मारा गया है. साथ ही एक कागज भी लाश के साथ था जिसमें एक घर का पता लिखा हुआ था. मछुआरे ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने लाश को कब्जे में ले लिया. फिर उस पते पर जा पहुंची जो उस कागज में लिखा हुआ था.
यह पता था अमेलिया डायर (Amelia Dyer) नामक महिला का. पुलिस ने जैसे ही अमेलिया के घर में एंट्री ली तो उन्हें वहां इंसानी मांस की बदबू आई. उसके बाद पुलिस ने जब घर की तलाशी ली तो वहां उन्हें बहुत से टीकाकरण के कागजात और छोटे बच्चों के ढेर सारे कपड़े भी मिले. इसी के साथ उन्हें कुछ अखबारें मिलीं जिसमें पाया गया कि इस महिला ने श्रीमति हार्बिंग और श्रीमति स्मिथ सहित कई नामों से बेबी फार्मिंग के इश्तेहार छपवाए थे. उस घर में पुलिस को वैसे ही पेपर और टेप भी मिली जो कि उस बच्ची की लाश के पास बरामद हुई थी.
थेम्स नदी से मिली कई बच्चों की लाश सबूत मिलते ही पुलिस ने ड्रैगिंग ऑपरेशन शुरू किया. उस ड्रैगिंग ऑपरेशन के दौरान पुलिस को नदी से और भी बच्चों की लाश मिलीं. जब लाशों की गिनती 50 तक पहुंची तो पुलिस ने अमेलिया से पूछा कि आखिर ये बच्चे हैं कौन और तुमने कितने बच्चों को इस तरह मारा है. अमेलिया ने बताया कि हर बच्चे की गर्दन के पास जो टेप लगी है उसी में बच्चे का नाम भी लिखा है. लेकिन उसने यह नहीं बताया कि उसने कितने बच्चों को मारा है. उसने बताया कि वह बच्चे के मुंह में टेप लगा देती थी. फिर गर्दन के चारों ओर टेप लगाकर गला घोंटकर उन्हें मार देती थी.
24 साल की अमेलिया ने 59 साल के थॉमस से की शादी अब पुलिस के सामने सवाल यह था कि आखिर अमेलिया ने इन बच्चों को क्यों मारा? फिर सख्ती से पूछताछ में अमेलिया ने पुलिस को अपनी कहानी बतानी शुरू की. उसने बताया कि उसका जन्म 1837 में हुआ था. वह 5 भाई बहनों में सबसे छोटी थी. उसकी मां की मानसिक हालत ठीक नहीं थी जिसके कारण उसका बचपन अच्छा नहीं बीता. वही उनकी देखभाल करती थी. फिर 1848 में उसकी मां की मौत हो गई. इसके बाद वह ब्रिस्टल में अपनी आंटी के पास रहने लगी. 1861 में जब वह 24 साल की हुई तो उसने जॉर्ज थॉमस (George Thomas) नामक शख्स से शादी कर ली. जॉर्ज की उम्र उस समय 59 साल थी. दोनों ने मैरिज सर्टिफिकेट में अपनी-अपनी उम्र झूठी लिखवाई. जॉर्ज ने अपनी उम्र 48. जबकि, अमेलिया ने अपनी उम्र 30 लिखवाई.

जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने रविवार को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बिछी बारूदी सुरंगों को हटाने का प्रस्ताव रखा है. उन्होंने कहा है कि यदि अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच सीजफायर हो जाता है तो जापान होर्मुज जलडमरूमध्य में बिछी समुद्री बारूदी सुरंगों (नेवल माइंस) को हटाने के लिए अपने अत्याधुनिक 'माइनस्वीपर' जहाज तैनात करेगा.

ईरान जंग से तेल $112 प्रति बैरल तक पहुंच रहा है. एयरलाइंस उड़ानें काट रही हैं. ट्रांसपोर्ट महंगा हो रहा है. जापान, दक्षिण कोरिया, बांग्लादेश में फ्यूल राशनिंग शुरू हो गई है. IEA का 10-पॉइंट प्लान आ गया है. दुनियाभर की सरकारें इसे एनर्जी सिक्योरिटी कहेंगी, लेकिन असर लॉकडाउन जैसा दिखना शुरू हो चुका है. इस बार चेतावनी भी नहीं मिलेगी.

जापान ने कहा है कि अगर इजरयाल-अमेरिका का ईरान के साथ जो युद्ध जल रहा है, उसपर अगर पूरी तरह से विराम लगता है तो वह होर्मुज के रास्ते से माइंस हटाने का सोचेगा. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो दिन पहले ही जापान के प्रधानमंत्री से मुलाक़ात की थी. इस मुलाक़ात के बाद जापान की ओर से यह बयान जारी किया गया है.

ईरान ने दक्षिण इजरायल के अराद और डिमोना में भीषण मिसाइल हमले किए है. इजरायली विदेश मंत्रालय के मुताबिक इस हमले में बच्चों समेत 100 से ज्यादा लोग घायल है. ईरान ने इन हमलों के लिए बैलिस्टिक मिसािलों का इस्तेमाल किया और डिमोनो शहर जहां इजरायल का सबसे बड़ा परमाणु संयंत्र के पास ये हमला हुआ, जो कि बड़ा चिंता का विषय है.









