
Amazon Sale में बंपर ऑफर, सस्ते में मिलेंगे स्मार्ट टीवी, कीमत 5,499 रुपये से शुरू
AajTak
Amazon Sale: ऐमेजॉन पर जल्द ही Great Indian Festival सेल शुरू होने वाली है. इस सेल में आप डिस्काउंट पर स्मार्ट टीवी और दूसरे प्रोडक्ट्स खरीद सकते हैं. अगर आप अपने लिए नया टीवी तलाश रहे हैं, तो इस सेल का फायदा उठा सकते हैं. इसमें आपको 5,499 रुपये की शुरुआती कीमत पर टीवी मिलेंगे. आइए जानते हैं सेल में मिलने वाले ऑफर्स की डिटेल्स.
नया टीवी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो Amazon Great Indian Festival सेल में कई आकर्षक ऑफर मिलेंगे. Amazon Sale में आपको बेहद कम कीमत पर टीवी मिल सकते हैं. इस सेल में आप 5,499 रुपये की शुरुआती कीमत पर टीवी खरीद सकेंगे. कई ब्रांड्स इस सेल में अपने नए प्रोडक्ट्स पेश कर रहे हैं.
Westinghouse ने इस मौके पर अपनी नई स्मार्ट टीवी लॉन्च की है. अगर आप बजट सेगमेंट में टीवी चाहते हैं तो Westinghouse की Pi सीरीज को ट्राई कर सकते हैं. इसकी कीमत 8,499 रुपये से शुरू होती है.
ऐमेजॉन सेल में कस्टमर्स को 10 परसेंट का डिस्काउंट SBI डेबिट और क्रेडिट कार्ड पर भी मिलेगा. इसमें आपको दूसरे ऑफर्स भी मिलेंगे. आइए जानते हैं स्मार्ट टीवी पर मिल रहे ऑफर्स की डिटेल्स.
Westinghouse की PI सीरीज 8,499 रुपये की शुरुआती कीमत पर आती है. इसमें HD Ready डिस्प्ले मिलेगा, जो बेजल लेस डिजाइन के साथ आता है. स्मार्ट टीवी में 512MB RAM, 4GB स्टोरेज, 3HDMI पोर्ट और 2 USB पोर्ट मिलेंगे.
टीवी में डिजिटल नॉयस फिल्टर, A35 प्रोसेसर और एक A+ पैनल मिलेगा. टीवी डुअल स्पीकर के साथ आता है, जो 30W का साउंड आउटपुट प्रोवाइड करता है. इसमें आपको विभिन्न ऐप्स का एक्सेस भी मिलेगा.
आप एक सस्ता टीवी चाहते हैं, तो ब्रांड का 24-inch स्क्रीन साइज वाला मॉडल खरीद सकते हैं. इसकी कीमत 5,499 रुपये है. इसमें 20W का स्पीकर आउटपुट और HD रेडी डिस्प्ले मिलता है. वहीं 32-inch स्क्रीन साइज मॉडल 6,999 रुपये में आता है. इसमें LED स्क्रीन, HD रेज्योलूशन, 20W स्पीकर और दूसरे फीचर्स मिलते हैं.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










