
Amazon Prime Day Sale: सस्ते में मिलेंगे टीवी, 60 परसेंट तक डिस्काउंट, 6 हजार से भी कम है दाम
AajTak
Amazon Prime Day Sale: ऐमेजॉन पर प्राइम डे सेल शुरू हो रही है. इस सेल में आप डिस्काउंट पर कई आइटम्स खरीद सकते हैं. ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर कई नए ब्रांड्स भी इंट्रोड्यूश हो रहे हैं. आप चाहें तो सेल से 6 हजार रुपये से भी कम कीमत पर 32-inch स्क्रीन साइज वाला टीवी खरीद सकते हैं. आइए जानते हैं इस सेल में टीवी पर मिल रहे ऑफर्स की डिटेल्स.
नया टीवी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो Amazon Sale शुरू होने वाली है. 23 जुलाई से शुरू हो रही Amazon Prime Day Sale में आपको विभिन्न आइटम्स पर आकर्षक ऑफर मिल रहा है. इस सेल से आप 60 परसेंट तक के डिस्काउंट पर टीवी खरीद सकते हैं. सेल में कई ब्रांड्स के टीवी पर बंपर ऑफर मिल रहे हैं.
सस्ता टीवी खरीदना चाहते हैं, तो Redmi के टीवी को लगभग 10 हजार रुपये के बजट में खरीद सकते हैं. वैसे तो इस सेल में 10 हजार रुपये से भी कम कीमत पर कई टीवी मिल रहे हैं.
कुछ टीवी तो आप 6 हजार रुपये से कम कीमत पर खरीद सकते हैं. हम आपको आज कुछ सबसे सस्ते विकल्पों से रू-ब-रू कराएंगे. आइए जानते हैं ऐमेजॉन सेल में मिल रहे सस्ते टीवी की डिटेल्स.
सबसे सस्ता ऑप्शन 6,499 रुपये में मिल रहा है. आप Westinghouse का नॉन स्मार्ट LED टीवी इस प्राइस पर खरीद सकते हैं. इस कीमत पर आपको 24-inch स्क्रीन साइज वाला मॉडल मिलेगा.
इसमें 20W का साउंड आउटपुट, दो स्पीकर और दूसरे फीचर्स मिलेंगे. वहीं कंपनी का स्मार्ट टीवी 10,499 रुपये की कीमत पर मिलेगा. यह कीमत 32-inch स्क्रीन साइज वाले टीवी की है.
हालांकि, 32-inch स्क्रीन साइज वाला नॉन-स्मार्ट LED टीवी आप सेल से महज 7799 रुपये में खरीद सकते हैं. इसमें आपको LED स्क्रीन मिलेगी, 2 HDMI और 2 USB पोर्ट मिलेंगे. Redmi के 32-inch स्क्रीन साइज वाले HD Ready स्मार्ट LED TV को 10,499 रुपये में खरीद सकते हैं.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










