
Amazon-Flipkart सेल में इन मोबाइल पर जबरदस्त ऑफ़र, 10,000 रुपये में खरीदें 20 हजार वाला फोन!
AajTak
Amazon-Flipkart Sale जल्द शुरू होने वाली है. इस सेल में मोबाइल, लैपटॉप, Smart TV और दूसरे आइटम्स को बंपर छूट के साथ बेचा जाएगा. साल में ऐसी सेल एक बार ही आती है, जिस वजह से ज्यादातर लोगों को इसका इंतजार रहता है. इसमें आप आधी कीमत पर नया मोबाइल खरीद सकते हैं.
Amazon Great Indian Festival Sale और Flipkart Big Billion Days Sale की शुरुआत 23 सितंबर से होने वाली है. इस सेल में ज्यादातर प्रोडक्ट्स को अब तक की सबसे कम कीमत पर बेचा जाएगा. सेल के दौरान मोबाइल पर भी बंपर छूट दी जाएगी.
Amazon Great Indian Festival Sale और Flipkart Big Billion Days Sale में कई फोन्स को 50 परसेंट से ज्यादा के डिस्काउंट के साथ बेचा जाएगा. आज यहां उन स्मार्टफोन्स की लिस्ट बता रहे हैं जिनको आधी कीमत पर आप सेल के दौरान खरीद सकते हैं. इन फोन्स को बैंक ऑफर और अपफ्रंट डिस्काउंट के साथ कम कीमत पर खरीदा जा सकता है. इस लिस्ट में Samsung से लेकर Oppo तक के स्मार्टफोन शामिल हैं.
Samsung F23 5G
Samsung F23 5G को भी Flipkart Big Billion Days Sale के दौरान काफी सस्ते में बेचा जाएगा. इस फोन पर 50 परसेंट से ज्यादा का डिस्काउंट दिया जाएगा. इसकी लिस्टिंग प्राइस 22,999 रुपये है. जबकि सेल के दौरान आप इसे 10,999 रुपये में खरीद सकते हैं.
iQOO Z6 Pro 5G
Amazon Great Indian Festival Sale में iQOO के फोन्स को भी बंपर छूट के साथ बेचा जाएगा. इसकी घोषणा कंपनीने कर दी है. इसको लेकर एक पोस्टर भी शेयर किया गया है. पोस्टर के अनुसार iQOO Z6 Pro 5G को लिस्टिंग प्राइस 27,990 रुपये की जगह 17,990 रुपये में बेचा जाएगा.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










