
Aligarh: नाबालिग लड़की की गर्दन पर चाकू रखकर बोला युवक, 'मुझे जाने दो, वरना', और फिर...
AajTak
UP News: यूपी के अलीगढ़ में एक युवक ने अपनी जान बचाने के लिए नाबालिग लड़की की गर्दन पर चाकू रख दिया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है.
UP News: यूपी के अलीगढ़ में एक बदमाश ने अपनी जान बचाने के लिए एक नाबालिग लड़की की गर्दन पर चाकू रखकर उसे बंधक बना लिया. गांववालों ने बमुश्किल उस लड़की को बदमाश के चुंगल से छुड़ाया. यह मामला यहां के थाना दादों इलाके के आलमपुर गांव का है. अब इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है.
वायरल वीडियो में क्या है दिखता
वीडियो में एक युवक हाथों में चाकू लिए लड़की की गर्दन पर लगा कर ग्रामीणों से बचकर फरार होने का प्रयास करते हुए नजर आ रहा है. जबकि युवक को खेतों के बीचों-बीच पगडंडी पर दर्जनों ग्रामीण उसे चारों ओर से घेरे हुए हैं. युवक वीडियो में कहते हुए नजर आ रहा है कि मुझे जाने दो, वरना इस लड़की को जान से मार दूंगा.
पुलिस के हवाले किया युवक
काफी जद्दोजहद के बाद गांववालों ने उस युवक को दबोच कर किशोरी को उसके बंधन से मुक्त कराया. इसके बाद ग्रामीणों ने पकड़े गए युवक की जमकर धुनाई की और फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया. इस मामले पर पुलिस का कहना है कि आरोपी युवक के विरुद्ध कार्रवाई जारी है.
करीब 12 साल किशोरी अंजलि के पिता गया प्रसाद ने बताया है कि उनकी बेटी अंजलि खेत पर खाना देने आई हुई थी. स्टील की डोलची (बाल्टी) में पानी लेने के लिए निकली थी कि तभी इस युवक ने उसे पकड़ लिया. जिससे ग्रामीणों ने बमुश्किल बेटी को बचाया है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.







