
Alert: क्रेडिट कार्ड से भरते हैं हाउस रेंट, अब यह बैंक करेगा 1 फीसदी चार्ज
AajTak
अभी तक कोई भी बैंक इस तरह के ट्रांजेक्शन पर कोई शुल्क वसूल नहीं करता था. इस कारण कई किरायेदार क्रेड, रेड जिराफ, माई गेट, पेटीएम और मैजिक ब्रिक्स जैसे प्लेटफॉर्म्स पर रेसिपिएंट के ऑप्शन में मकान मालिक का बैंक अकाउंट डिटेल या यूपीआई एड्रेस भर देते थे और क्रेडिट कार्ड से पेमेंट कर देते थे.
आज के समय में क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल (Credit Card Uses) काफी बढ़ गया है. लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल शॉपिंग से लेकर बिल पेमेंट तक करने में करते हैं. काफी सारे लोग क्रेडिट कार्ड से घर का किराया भी भरते हैं. क्रेड (Cred), रेड जिराफ (Red Giraffe) , माई गेट (Mygate), पेटीएम (Paytm) और मैजिक ब्रिक्स (Magic Brics) जैसे प्लेटफॉर्म्स ने क्रेडिट कार्ड से रेंट भरना फायदे का सौदा भी बना दिया है.
हालांकि अब ऐसा करना महंगा पड़ने वाला है. आईसीआईसीआई बैंक ने अपने क्रेडिट कार्ड (ICICI Bank Credit Card) से रेंट पेमेंट करने पर अब 1 फीसदी का शुल्क लगा दिया है.
इस तारीख से लागू होगा फैसला
ICICI Bank ने अपने सभी ग्राहकों को इस बारे में मंगलवार (यानी 20 सितंबर) को सूचित कर दिया है. यह शुल्क 20 अक्टूबर से प्रभावी हो जाएगा. यह ऐसा पहला मौका है, जब किसी बैंक ने क्रेडिट कार्ड से रेंट भरने पर चार्ज लगाने का ऐलान किया है. हालांकि अब ऐसा माना जा रहा है कि अन्य बैंक भी जल्दी ही आईसीआईसीआई बैंक की तरह अपने क्रेडिट कार्ड से रेंट भरने पर इसी तरह का चार्ज लगाने का ऐलान कर सकते हैं. आईसीआईसीआई बैंक ने ग्राहकों को भेजे संदेश में कहा, 'प्रिय ग्राहक, 20 अक्टूबर 2022 से आपके आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड से रेंट भरने के सभी ट्रांजेक्शन पर 01 फीसदी का चार्ज लगेगा.'
अब तक लगता था सिर्फ ये चार्ज
अभी तक कोई भी बैंक इस तरह के ट्रांजेक्शन पर कोई शुल्क वसूला नहीं करता था. इस कारण कई किरायेदार क्रेड, रेड जिराफ, माई गेट, Paytm और मैजिक ब्रिक्स जैसे प्लेटफॉर्म्स पर रेसिपिएंट के ऑप्शन में मकान मालिक का बैंक अकाउंट डिटेल या UPI एड्रेस भर देते थे और क्रेडिट कार्ड से पेमेंट कर देते थे. इसके लिए प्लेटफॉर्म्स हर ट्रांजेक्शन पर 0.46 फीसदी से 2.36 फीसदी शुल्क वसूल करते थे. यह शुल्क मर्चेंट डिस्काउंट रेट यानी MDR के बदले लिया जाता था. अब क्रेडिट कार्ड (Credit Card) से रेंट भरने वालों को इस चार्ज के अलावा अलग से 1 फीसदी अतिरिक्त चार्ज का भुगतान करना होगा.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










