
Alaska में India-US सेनाओं की साझा युद्ध प्रैक्टिस, देखें
AajTak
LaC पर जहां भारतीय सैनिक चीन से युद्ध की प्रैक्टिस कर रहे हैं वहीं दुनिया के दूसरे कोने अलास्का में एक प्रैक्टिस और चल रही है. शून्य से नीचे तापमान में पहाड़ की चोटियों के बीच भारत और अमेरिका की सेनाओं ने एक दूसरे की जंग की तैयारियों को नजदीकी से परखा. भारतीय और अमेरिकी सैनिकों ने अलास्का की चुगच पर्वत श्रृंखला (Chugach mountain range) की बर्फ से ढकी चोटियों पर ठंडे तापमान में 'युद्ध अभ्यास 21'-संयुक्त सैन्य अभ्यास- के सत्यापन चरण को पूरा कर लिया है. अमेरिकी सेना द्वारा जारी की गई चौंकाने वाली तस्वीरों में भारतीय सैनिकों को गहरी बर्फ में अभ्यास करते हुए दिखाया गया है. देखिए ये रिपोर्ट.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.









