
Akshay Navami 2022: अक्षय नवमी पर आजमाएं आंवले के ये 4 उपाय, बढ़ेगा बैंक-बैलेंस
AajTak
अक्षय नवमी को आंवला नवमी भी कहा जाता है. इस दिन श्री हरि भगवान विष्णु और आंवले के वृक्ष की पूजा का विशेष महत्व बताया गया है. हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, आंवले के वृक्ष में स्वयं भगवान विष्णु वास करते हैं. इसलिए अक्षय नवमी पर आंवले के पेड़ की पूजा से शुभ फल की प्राप्ति होती है.
Akshay Navami 2022: कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को अक्षय नवमी मनाई जाती है. इस साल अक्षय नवमी 02 नवंबर को मनाई जाएगी. अक्षय नवमी को आंवला नवमी भी कहा जाता है. इस दिन श्री हरि भगवान विष्णु और आंवले के वृक्ष की पूजा का विशेष महत्व बताया गया है. हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, आंवले के वृक्ष में स्वयं भगवान विष्णु वास करते हैं. इसलिए अक्षय नवमी पर आंवले के पेड़ की पूजा से शुभ फल की प्राप्ति होती है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अक्षय नवमी के दिन आंवले के चमत्कारी उपाय करने से धन से जुड़ी समस्याओं का अंत हो सकता है. अगर आप भी आर्थिक मोर्चे पर मुश्किलों का सामना कर रहे हैं तो अक्षय नवमी पर चार खास उपाय जरूर कर लें.
गरीबों को भोजन कराने से पुण्य- अक्षय नवमी के अवसर पर गरीबों को भोजन कराने से बड़ा पुण्य मिलता है. इस दिन आंवले के वृक्ष की छांव में किसी गरीब को बिठाकर भोजन कराने से भगवान विष्णु का आशीर्वाद मिलता है. ये एक उपाय करने वालों के घर में कभी अन्न, धन की कमी नहीं रहती है.
हरे कपड़े में आंवले के बीज- ऐसा कहते हैं कि आंवले के बीजों को हरे कपड़े में बांधकर अपने पास रखने से आर्थिक लाभ होता है. इस पोटली को आप तिजोरी या धन के स्थान पर भी रख सकते हैं. अगर आप व्यापारी हैं तो आंवले के बीजों की बंधी पोटली अपने गल्ले में रख सकते हैं. ऐसा करने से आपको कभी व्यापार में नुकसान नहीं होगा.
आंवले के पत्ते पर स्वस्तिक- अक्षय नवमी के दिन आंवले के पेड़ के पत्तों पर हल्दी का स्वस्तिक बनाएं और उसका वंदनवार बनाकर अपने घर के मुख्य द्वार पर टांग दें. इससे आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होगा. घर की आर्थिक स्थिति बेहतर होगी और तनाव या लड़ाई-झगड़ों की समस्याएं भी खत्म होंगी.
आंवले का पेड़ लगाएं- अक्षय नवमी के त्योहार पर अपने घर के आस-पास आंवले का वृक्ष लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है. ऐसा कहते हैं कि घर के सामने आंवले का वृक्ष लगाने से नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं करती है और घर की सुख-समृद्धि बनी रहती है. आंवले का वृक्ष लगाते हुए वास्तु के नियमों को बिल्कुल नजरअंदाज न करें.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










