
Akshardham Metro Station की छत से छलांग लगाने वाली लड़की की अस्पताल में मौत
AajTak
दिल्ली के अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन की छत से छलांग लगाने वाली युवती की मौत हो गई है. घटना के दौरान जरूर CISF के जवानों ने उस लड़की की जान बचा ली थी. लेकिन अब इलाज के दौरान लड़की की मौत हो गई है.
दिल्ली के अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन की छत से छलांग लगाने वाली युवती की मौत हो गई है. घटना के दौरान जरूर चादर लेकर खड़े जवानों ने उस लड़की को बचाने का प्रयास किया था, लेकिन क्योंकि चोटें गंभीर थीं, ऐसे में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया.
इस घटना की बात करें तो सुबह सात बजकर 28 मिनट पर एक लड़की अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन की छत पर चढ़ी दिखी थी. उसको मेट्रो स्टेशन की छत पर देख सभी CISF जवान हैरान रह गए थे और उससे ना कूदने की अपील कर रहे थे. लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद भी लड़की ने छत से छलांग लगा दी. जिस समय लड़की ने छलांग लगाई, तब नीचे CISF के कुछ जवान चादर लेकर खड़े थे. उनकी कोशिश थी कि अगर लड़की छलांग लगाएगी तो उसे पकड़ लिया जाएगा. लेकिन टक्कर इतनी जोरदार रही कि लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई. उसे तुरंत लाल बहादुर अस्पताल ले जाया गया जहां पर उसने अब दम तोड़ दिया है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










