
Ajit Pawar Death: 35 मिनट हवा में, फिर क्रैश! कैसा है वो बिजनेस जेट जिसमें अजित पवार की हुई मौत
AajTak
Ajit Pawar Plane Crash: शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि विमान को लैंडिंग के वक्त दिक्कत आई थी, हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि ठीक-ठीक क्या हुआ. लेकिन जिस चार्टेड प्लेन में अजीत पवार सफर कर रहे थें वो दिल्ली के वीएसआर वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड का Learjet 45XR प्लेन था.
Ajit Pawar Dies in Plane Crash: एनसीपी नेता और महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार का आ विमान हादसे में दुखद निधन हो गया. 35 मिनट तक आसमान में उड़ने के बाद लैंडिंग के दौरान उनका चार्टड प्लेन दुर्घटना का शिकार हो गया, जिसमें सवार सभी लोगों की मौत हो गई. उड़ान भर के बाद तकरीबन 35 मिनट तक सब कुछ सामान्य था. रनवे से उठते ही यह बिजनेस जेट अपनी तय ऊँचाई की ओर बढ़ रहा था और लैंडिंग के वक्त सबकुछ खत्म हो गया. कुछ ही पलों में प्लेन आग के गोले में तब्दील हो गया और चारों तरफ सिर्फ धुआं ही धुआं और मलबा.
शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि विमान को लैंडिंग के वक्त दिक्कत आई थी, हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि ठीक-ठीक क्या हुआ. हादसे के थोड़ी देर बाद ही एयरपोर्ट के कर्मचारी और बचाव दल मौके पर पहुंच गए थे. वहां विमान पूरी तरह तबाह हालत में मिला और किसी के बचने की कोई उम्मीद नजर नहीं आई.
एविएशन से जुड़ी एजेंसियां इलाके को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर चुकी हैं. फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर और कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर को निकाला जाएगा, ताकि यह समझा जा सके कि आखिरी पलों में पायलटों के बीच क्या बातचीत हुई, विमान के सिस्टम कैसे काम कर रहे थे और उस समय मौसम की स्थिति क्या थी. इन्हीं जानकारियों के आधार पर हादसे की वजह सामने आने की उम्मीद है.
इस हादसे में अजीत पावर की मौत ने सबको झकझोर दिया है. आखिर यह कैसा बिजनेस जेट था, जिसकी उड़ान 35 मिनट बाद ही त्रासदी में बदल गई. क्या कोई तकनीकी खामी थी, या कोई और वजह. उसी विमान की कहानी, उसकी क्षमता और उसकी पहचान को समझने की कोशिश है यह रिपोर्ट. आइये देखें कैसा है वो बिजनेस जेट जिसमें अजीत पवार की मौत हुई.
जानकारी के मुताबिक अजीत पवार जिस चार्टेड प्लेन में सफर कर रहे थें वो दिल्ली के वीएसआर वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड (VSR Ventures Pvt Ltd) नाम की एक चार्टर कंपनी का था. इस चार्टेड प्लेन का नाम लीयरजेट 45एक्स आर (Learjet 45XR) है. इसका रजिस्ट्रेशन नंबर VT-SSK है और ये एक बिजनेस जेट है जिसका इस्तेमाल वीआईपी मूवमेंट और सेलिब्रिटीज द्वारा किया जाता है.
इस चार्टेड प्लेन का निर्माण कनाडा बेस्ड कंपनी बॉम्बार्डियर (Bombardier) ने किया है. Learjet 45XR बिज़नेस जेट अपनी तेज़ रफ्तार, दमदार परफॉर्मेंस और लग्ज़री के लिए दुनियाभर में जाना जाता है. यह जेट लंबे समय से कॉर्पोरेट और प्राइवेट उड़ानों के लिए सबसे पसंदीदा विकल्प रहा है. मूल रूप से Learjet 45 पर बेस्ड ये एक एडवांस एडिशन प्लेन है, जिसे जून 2004 में पेश किया गया था. इसके अपडेटेड वर्जन में इंजन के पावर, पेलोड और ओवरऑल परफॉर्मेंस को बेहतर बनाया गया था.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










