
Ajinkya Rahane: दूसरी बार पिता बनने वाले हैं अजिंक्य रहाणे, दीवाली पर होंगी दोगुनी खुशियां
AajTak
टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे दूसरी बार पिता बनने वाले हैं. उन्होंने 26 सितंबर 2014 को राधिका धोपका के साथ मराठी रीति रिवाजों से शादी की थी. इसके पांच साल बाद 2019 में दोनों एक बेटी के माता-पिता बने. रहाणे ने अपनी बेटी का आर्या रखा है, जिनका जन्म भी अक्टूबर 2019 में हुआ था..
Ajinkya Rahane: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे के घर इस दीवाली पर खुशियां दोगुनी होने वाली हैं. रहाणे ने खुद यह जानकारी दी है कि वह दूसरी बार पिता बनने वाले हैं. अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट पर एक फोटो शेयर कर रहाणे की पत्नी राधिका ने यह खुशखबरी साझा की है.
राधिका ने अजिंक्य रहाणे को टैग करते हुए एक फोटो शेयर की है. इसमें रहाणे, राधिका और उनकी बेटी आर्या नजर आ रही हैं. फोटो में राधिका प्रेग्नेंट दिखाई दे रही हैं. फोटो में तीनों हंसते हुए एकदम खुश नजर आ रहे हैं.
कब आएगा नन्हा मेहमान राधिका ने किया खुलासा
इसी पोस्ट के जरिए राधिका ने ही यह भी खुलासा किया है कि उनके घर में यह नया मेहमान कब आने वाला है. दरअसल, पोस्ट के साथ राधिका ने उस महीने का नाम भी लिखा है, जिसमें नन्हा मेहमान घर आएगा. यह महीना अक्टूबर है. इसी महीने में 24 अक्टूबर को दीपावली भी आने वाली है. ऐसे में इस दीवाली पर रहाणे के घर खुशियां दोगुनी होने वाली हैं.
राधिका की इस पोस्ट पर आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR), रोहित शर्मा की पत्नी रीतिका, मयंक अग्रवाल की पत्नी आशिता सूद, जसप्रीत बुमराह की पत्नी संजना गणेसन और रविचंद्रन अश्विन की पत्नी प्रीति समेत कई हस्तियों ने कमेंट किया. सभी ने इन्हें बधाइयां दी हैं.
अजिंक्य रहाणे का रिकॉर्ड-

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को चैम्पियन बनाने के बाद हेड कोच गौतम गंभीर इन दिनों अपने परिवार के साथ Singapore में छुट्टियां मना रहे हैं. लंबे और दबाव भरे टूर्नामेंट के बाद यह ब्रेक उनके लिए खास है, जहां वह क्रिकेट से दूर सुकून के पल बिता रहे हैं. उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें उनका रिलैक्स और खुशहाल अंदाज़ साफ नजर आ रहा है.

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.











