
Air India Plane Crash: MAYDAY... MAYDAY... MAYDAY, क्रैश से पहले पायलट ने दिया था सिग्नल लेकिन...
AajTak
अहमदाबाद एअरपोर्ट से उड़ान भरते हुए एयर इंडिया का विमान क्रैश हो गया. इस विमान में 242 के करीब लोग सवार थे. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, क्रैश से पहले पायलट की ओर से एटीसी को सिग्नल दिया गया था.
गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार को बड़ा विमान हादसा हुआ. अहमदाबाद से लंदन जा रहा एयर इंडिया का विमान टेकऑफ करते ही क्रैश कर गया, जिस वक्त ये हादसा हुआ उस वक्त विमान में करीब 242 लोग सवार बताए जा रहे हैं. इस बीच अब विमान हादसे को लेकर कई तरह की जानकारी सामने आ गई है, जिसमें सबसे अहम जानकारी ये भी है कि विमान के पायलट की ओर से क्रैश से ठीक पहले करीबी एटीसी को सिग्नल भेजा गया था, जो कि खतरे का अंदेशा बता रहा था और इसी के कुछ पल के बाद विमान क्रैश कर गया.
क्लिक करें: विमान हादसे का हर अपडेट
डीजीसीए की ओर से विमान हादसे के बाद विस्तार से जानकारी दी गई है. इसके मुताबिक, 12 जून 2025 को एयर इंडिया का विमान B787 जो कि अहमदाबाद से गैटविक (AI-171) जा रहा था, टेकऑफ के तुरंत बाद ही क्रैश कर गया. इस विमान में कुल 242 लोग सवार थे, जिसमें 2 पायलट और 10 केबिन क्रू शामिल हैं. इस एयरक्राफ्ट को कैप्टन सुमित साभरवाल चला रहे थे, जबकि उनके साथ फर्स्ट ऑफिसर क्लाइव कुंदर थे. सुमित साभरवाल को 8200 घंटे फ्लाइट उड़ाने का अनुभव था, जबकि क्लाइव का अनुभव 1100 फ्लाइट आवर का था.
सबसे अहम जानकारी जो दी गई है, वो ये है कि अहमदाबाद एअरपोर्ट के रनवे 23 से इस विमान ने दोपहर 1.39 पर उड़ान भरी थी. उड़ान भरते ही इसने करीबी एटीसी को MAYDAY कॉल दी थी, लेकिन इसके बाद विमान की ओर से एटीसी को कोई सिग्नल नहीं दिया गया. उड़ान के कुछ सेकंड बाद ही विमान एअरपोर्ट परिसर के बाहर गिर गया.
क्या होती है MAYDAY Call?
किसी भी फ्लाइट में 'मेडे कॉल' (Mayday Call) एक इमरजेंसी मैसेज होता है, जो पायलट उस वक्त देता है जब विमान किसी गंभीर संकट में हो और यात्रियों या क्रू की जान को खतरा हो. जैसे कि विमान का इंजन फेल होना, विमान में आग लगना, हवा में टकराव का खतरा, या हाईजैक जैसी स्थिति बन जाए. इस कॉल के ज़रिए कोई भी पायलट एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) और नज़दीकी विमानों को अलर्ट करता है कि प्लेन को तुरंत मदद की ज़रूरत है. इसे प्लेन के रेडियो पर तीन बार बोला जाता है—"Mayday, Mayday, Mayday" ताकि साफ हो जाए कि यह मज़ाक नहीं बल्कि असली संकट है.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.







