
Air India के फ्लाइट सेफ्टी ऑडिटर की रहस्यमयी मौत, गुरुग्राम के पीजी में मिला शव
AajTak
गुरुग्राम के सेक्टर-30 स्थित पीजी में एयर इंडिया के फ्लाइट सेफ्टी ऑडिटर प्रफुल सावंत का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला. मुंबई निवासी सावंत सोमवार सुबह नाश्ते के बाद कमरे में लौटे थे और बाद में मृत पाए गए. कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और पीजी स्टाफ से पूछताछ कर रही है.
गुरुग्राम के सेक्टर-30 स्थित एक पीजी आवास में एयर इंडिया (Air India) के फ्लाइट सेफ्टी ऑडिटर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. मृतक की पहचान मुंबई के रहने वाले प्रफुल सावंत के रूप में हुई है, जो कुछ दिनों से गुरुग्राम में ठहरे हुए थे. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.
जानकारी के मुताबिक, प्रफुल सावंत सोमवार सुबह नाश्ता करने के बाद अपने कमरे में लौट गए थे. उन्होंने लंच के लिए पीजी के केयरटेकर को ऑनलाइन पैसे भेजे थे. दोपहर तक जब उन्होंने फोन नहीं उठाया, तो केयरटेकर उनके कमरे के बाहर पहुंचा. दरवाजा अंदर से बंद था और मोबाइल लगातार बज रहा था. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची.
यह भी पढ़ें: Video: हाथ में हाथ डाले पहुंचे 'बंटी-बबली', युवती ने अकेले तोड़ा लॉक और हो गई फरार, गुरुग्राम में स्कूटी चोरी की अनोखी वारदात
इसके बाद पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुई, जहां सावंत मृत अवस्था में बिस्तर पर पाए गए. पुलिस के अनुसार, कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है. शुरुआती जांच में किसी तरह की चोट या संघर्ष के निशान नहीं मिले हैं. पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि घटना से जुड़े सुराग मिल सकें.
पीजी स्टाफ ने बताया कि सावंत का व्यवहार बिल्कुल सामान्य था और उन्होंने सुबह नाश्ता भी किया था. फिलहाल पुलिस ने पीजी के कर्मचारियों और अन्य निवासियों से पूछताछ की है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मौत के कारणों का खुलासा होने की संभावना है. पुलिस का कहना है मामले में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.







