
AIIMS को दान किए गए 5 माह के भ्रूण से अब क्या होगा? एक्सपर्ट ने बताए इस डोनेशन के मायने
AajTak
AIIMS को पहली बार दान मिला पांच माह का भ्रूण दान किया गया है. ये ऐतिहासिक है जब एक पेरेंट्स ने अपने अजन्मे बच्चे का शरीर मेडिकल एजुकेशन की खातिर डोनेट कर दिया. अब सवाल ये उठता है कि आखिर इस भ्रूण दान का मेडिकल साइंस की दुनिया में क्या उपयोग हो सकता है. किसलिए इसे बहुत खास माना जा रहा है.
एम्स (AIIMS) ने हाल ही में एक ऐसा मेडिकल और सामाजिक कदम उठाया है, जिसने भारतीय चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान (research) के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम की है. 32 वर्षीय वंदना जैन ने पांचवें महीने में गर्भपात (fifth-month abortion) हुआ. दुःख के उस पल में, वंदना और उनके पति की एक बहादुरी से भरी पहल की.
दंपति ने भ्रूण (fetus) को शोध और शिक्षा के लिए एम्स को दान कर दिया. कहा जा रहा है कि ये भारत में पहली बार है जहां भ्रूण दान (fetal donation) को औपचारिक रूप से स्वीकार किया गया है. दधीचि देहदान समिति और एम्स की एनाटॉमी विभाग की टीम ने मिलकर इस प्रक्रिया को संभव बनाया. आइए जानते हैं कि इस भ्रूण से मेडिकल साइंस की दुनिया में किस तरह की रिसर्च की जा सकती है और इनके क्या फायदे हो सकते हैं.
फीटल टिश्यू रीसर्च है सबसे खास
नेशनल ऑर्गन एंड टिश्यू ट्रांसप्लांट ऑर्गनाइजेशन (NOTTO) के डायरेक्टर डॉ अनिल कुमार कहते हैं कि ये डोनेशन एकेडमिक और रिसर्च में बहुत मददगार होगा. इसके जरिये इंसान के भीतर डेवलेपमेंटल और रेयर डिजीज के इलाज की संभावनाएं खोजी जा सकती हैं. इस डोनेशन के बहुत से फायदे होंगे.
बता दें कि भ्रूण के अंग-तंत्र जैसे मस्तिष्क (brain), लिवर (liver), बोन मैरो (bone marrow) और रक्त (blood) जैसी टिश्यूज़ रिसर्च बेस्ड प्रोजेक्ट्स में काम आती हैं. डॉ. सुब्रत बासु, प्रोफेसर, एनाटॉमी विभाग, AIIMS कहते हैं क जब हम भ्रूण-टिश्यूज़ का अध्ययन करते हैं, तो हमें ये समझने का अवसर मिलता है कि किस समय कौन-सा अंग कैसे विकसित हो रहा है, किस समय किस कोशिका (cell) का निर्माण हो रहा है. ये जानकारी मेडिकल छात्रों और अनुसंधानकर्ताओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होती है.
यह भी पढ़ें: AIIMS में पहली बार हुआ भ्रूण दान, जैन दंपति ने दिखाई हिम्मत, इससे रिसर्च को मिलेगी नई दिशा

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










