
AI से लिखा कोड बना जॉब किलर, कंपनी का सर्वर हुआ क्रैश, तुरंत मिला टर्मिनेशन लेटर
AajTak
इन दिनों AI और ऑटोमेशन को लेकर लगातार जॉब जाने की खबरें आ रही हैं. लेकिन ये खबर उससे अगल है. दरअसल रेडिट पर एक शख्स ने बताया है कि कैसे AI से लिखे कोड की वजह से सर्वर ही क्रैश कर गया.
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर एक नई बहस छिड़ गई है. Reddit पर एक सॉफ्टवेयर डेवलपर ने अपनी कहानी शेयर की, जिसमें उसने बताया कि AI की मदद से लिखा गया कोड उसकी नौकरी ले गया. पोस्ट वायरल हो गई और हजारों लोगों ने इस पर अपनी राय दी.
डेवलपर ने लिखा कि कंपनी में प्रोडक्टिविटी बढ़ाने के लिए AI टूल्स का इस्तेमाल करने का दबाव था. उसने एक फीचर के लिए AI से कोड जनरेट कराया. शुरुआती टेस्ट में सब ठीक लगा, लेकिन जैसे ही कोड को लाइव सर्वर पर डाला गया, सिस्टम क्रैश हो गया. कंपनी का प्रोडक्शन एनवायरनमेंट घंटों तक डाउन रहा.
AI पर भरोसा पड़ा भारी
पोस्ट के मुताबिक, मैनेजमेंट ने इस गलती को गंभीर माना. डेवलपर का कहना है कि उसने AI से मिला कोड खुद भी चेक किया था, लेकिन उसमें कुछ ऐसे हिस्से थे जो रियल-टाइम लोड में फेल हो गए. अगले ही दिन उसे मीटिंग में बुलाकर नौकरी खत्म करने की जानकारी दे दी गई.
यह मामला सिर्फ एक कर्मचारी की नौकरी जाने तक सीमित नहीं रहा. Reddit पर यह चर्चा शुरू हो गई कि क्या कंपनियां AI पर जरूरत से ज्यादा भरोसा कर रही हैं. कई यूजर्स ने लिखा कि AI कोडिंग में मदद कर सकता है, लेकिन अंतिम जिम्मेदारी इंसान की ही होती है. कुछ लोगों ने कहा कि असली समस्या यह है कि कई कंपनियां समय बचाने के लिए AI टूल्स पर पूरा भरोसा कर लेती हैं, जबकि सही रिव्यू और टेस्टिंग नहीं होती.
AI गलती भी कर सकता है

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.










