
AI से बदली किस्मत, Perplexity के सीईओ अरविंद श्रीनिवास बने सबसे कम उम्र के भारतीय बिलेनियर
AajTak
तीन साल पहले Perplexity-AI शुरू करने वाले अरविंद श्रीनिवास आज भारत के सबसे यंग बिलेनियर बन गए हैं. ये जानकारी एक रिपोर्ट्स से मिली है. साल 2022 में श्रीनिवास समेत तीन लोगों ने मिलकर Perplexity-AI की शुरुआत की थी, जो एक AI ChatBot है और सर्चिंग पर बेस्ड है.
चेन्नई में जन्मे अरविंद श्रीनिवास ने अब एक नया मुकाम हासिल कर लिया है. अब वे भारत के सबसे यंग बिलेनियर बन चुके हैं. ये जानकारी M3M Hurun इंडिया रिच लिस्ट 2025 से मिली है. उन्होंने साल 2022 में एक AI स्टार्टअप शुरू किया था.
श्रीनिवास Perplexity AI के सीईओ और को-फाउंडर है. हाल ही के दिनों में इस AI प्लेटफॉर्म की पॉपुलैरिटी में इजाफा हुआ है, जिसके बाद इसके 2.2 करोड़ एक्टिव यूजर्स हो चुके हैं.
जानकारी के मुताबिक, अरविंद श्रीनिवास की नेटवर्थ 21,190 करोड़ रुपये है. इस लिस्ट में और भी कई लोगों के नाम हैं, जैसे जेप्टो के को-फाउंडर कैवल्य वोहरा (22) और आदित पालीचा (23) आदि.
रिपोर्ट्स की बात करें तो भारत में अब 358 अरबपति हो गए हैं. वहीं, 1,687 लोग ऐसे हैं जिनकी कुल संपत्ति 1,000 करोड़ रुपये से ज्यादा हो चुकी है.
यह भी पढ़ें: Chrome की होगी छुट्टी! अरविंद श्रीनिवास का बड़ा ऐलान, भारतीय यूजर्स के लिए आया Perplexity Comet ब्राउजर
अरविंद श्रीनिवास कौन हैं?

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.











