
AI से प्यार और फिर शादी! जापानी महिला की अनोखी वेडिंग वीडियो वायरल
AajTak
AI जैसे-जैसे जिंदगी आसान कर रहा है, लोगों का इस टेक्नोलॉजी पर इतना भरोसा हो गया है कि उन्होंने इसे बेस्ट फ्रेंड की कैटेगरी में भी शामिल कर दिया है. लेकिन हद तो तब हो जाए जब कोई इससे शादी कर ले. जापान में ऐसा ही एक मामला इन दिनों सुर्खियों में है.
AI इंसान की डेली लाइफ में तेजी से इस्तेमाल किया जा रहा है. ऑफिस के काम से लेकर स्कूल वर्क तक AI का दखल बढ़ गया है. लेकिन ये टेक्नॉलॉजी आपकी ज़िंदगी सिर्फ आसान ही नहीं करती-क्या ये आपका हमसफ़र भी बन सकती है? कुछ ऐसा ही अनोखा मामला जापान से सामने आया है.
RT न्यूज के मुताबिक, जापान की एक महिला इन दिनों सुर्खियों में है क्योंकि उसने अपनी ही बनाई हुई आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर्सनालिटी से शादी कर ली-एक AI कैरेक्टर जिसका नाम है क्लॉस.
32 साल की कानो ने ओकायामा सिटी में शादी की, जहां सेटअप पूरी तरह पारंपरिक था, लेकिन इस शादी की कोई कानूनी मान्यता नहीं है. The Straits Times के मुताबिक, शादी में इंसानी दूल्हे की जगह उसका पार्टनर उसके स्मार्टफोन में मौजूद था.
टूटे दिल से शुरू हुई कहानी
कानो की क्लॉस से यात्रा तब शुरू हुई जब एक लंबे रिश्ते के टूटने के बाद वह बेहद दुखी थी. इसके बाद उसने सलाह और भावनात्मक सहारे के लिए ChatGPT से बात करना शुरू किया.
बातचीत बढ़ने के साथ उसने चैटबॉट के जवाबों को इस तरह ट्यून किया कि उनमें वह गर्माहट और आकर्षण झलके, जिसकी वह तलाश कर रही थी. अंत में उसने एक विज़ुअल कैरेक्टर तैयार किया और उसका नाम रखा-क्लॉस.

चीनी मार्केट की शक्ल लगभग दो साल बाद बदल गई है. 2024 में BYD ने फॉक्सवैगन को पीछे छोड़ा था और 2025 में भी कंपनी चीनी मार्केट की टॉप कार सेलिंग ब्रांड बनी रही. हालांकि, 2026 की शुरुआत कुछ अलग हुई है. फॉक्सवैगन दोबारा चीनी मार्केट में टॉप सेलिंग ब्रांड बन गया है. कंपनी ने तमाम चीनी ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है.












