
AI की भूख से महंगे हो रहे मोबाइल और लैपटॉप? हैरान कर देगी Inside Story
AajTak
AI की वजह से तो चीजें आसान होनी थीं? लेकिन अब ऐसा बताया जा रहा है कि इसकी वजह से मोबाइल और कंप्यूटर महंगे हो रहे हैं. लेकिन कैसे? सवाल जरूरी और जवाब भी. आइए जानते हैं ये पूरा खेल क्या है.
अगर आपको लग रहा है कि नया स्मार्टफोन या लैपटॉप पहले से महंगा हो गया है, तो यह सिर्फ कंपनियों की मार्केटिंग चाल नहीं है. इसके पीछे एक बड़ी वजह है और वो है .. AI और उसकी बढ़ती भूख.
वो भूख जो अब चुपचाप दुनिया की मेमोरी यानी RAM और स्टोरेज को निगल रही है. ना सिर्फ रैम, बल्कि पानी और बिजली की भी खपत इतनी हो रही है जिसका कोई हिसाब नहीं है. हालिया रिपोर्ट्स की मानें तो AI दुनिया भर के तमाम बोतलबंद पानी से ज्यादा यूज कर रहा है. इसके बारे में आप यहां क्लिक करके पढ़ सकते हैं.
बीते कुछ महीनों में टेक इंडस्ट्री के अंदर एक बड़ा बदलाव दिखने लगा है. कंपनियां नए फोन लॉन्च कर रही हैं, लेकिन कीमतें ऊपर जा रही हैं. कहीं RAM कम मिल रही है, कहीं हाई वेरिएंट अचानक महंगा हो गया है. कई लोगों को लग रहा है कि ये बस महंगाई का असर है, लेकिन असली कहानी इससे कहीं गहरी है.
सैमसंग जैसी बड़ी कंपनियां भी अपने स्मार्टफोन्स की कीमत रिवाइज कर रही हैं और अब फोन महंगे हो गए हैं.
सप्लाई चेन की प्रोब्लम
दरअसल, AI के तेज़ विस्तार ने पूरी दुनिया की मेमोरी सप्लाई चेन को हिला कर रख दिया है. IDC की रिपोर्ट के मुताबिक फिलहाल रैम की डिमांड और बढ़ेंगी और मोबाइल कंपनियों को ये महंगा मिलेगा. इसका हवाला दे कर आपको महंगे स्मार्टफोन्स मिल सकते हैं.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.










