
Ahoi Ashtami 2024: अहोई अष्टमी पर आज पढ़ें ये खास कथा, होगी हर इच्छा पूरी
AajTak
Ahoi Ashtami 2024: इस बार अहोई अष्टमी का व्रत 24 अक्टूबर यानी आज रखा जा रहा है. कार्तिक कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को अहोई अष्टमी का व्रत रखा जाता है. इस माता अहोई की उपासना की जाती है, जिनको माता पार्वती का ही एक रूप माना जाता है. यह व्रत माताएं अपनी संतान की दीर्घायु के लिए रखती हैं.
Ahoi Ashtami 2024 kab hai: कार्तिक कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को अहोई अष्टमी का व्रत रखा जाता है. इस दिन अहोई माता की जिनको की माता पार्वती भी माना जाता है उनकी पूजा की जाती है. इस दिन महिलाएं व्रत रखकर अपने संतान की रक्षा के लिए और लंबी आयु के लिए प्रार्थना करती हैं.
जिन लोगों को संतान नहीं हो पा रही हो उनके लिए अहोई अष्टमी का व्रत विशेष है. साथ ही जिनकी संतान दीर्घायु ना होती हो या गर्भ में ही नष्ट हो जाती हो ऐसी महिलाओं के लिए भी ये पर्व लाभकारी है.सामान्यतः इस दिन विशेष प्रयोग करने से संतान की उन्नति भी होती है और कल्याण भी होता है. ये उपवास आयु कारक भी है और सौभाग्य कारक भी है.
अहोई अष्टमी कथा (Ahoi Ashtami Katha)
प्राचीन काल में एक साहूकार था. उसके सात बेटे और एक बेटी थी. साहुकार ने अपने सभी बेटों और बेटी की शादी कर दी थी. हर दिवाली साहूकार की बेटी अपने मायके आती थी. दिवाली पर घर की लीपापोती के लिए साहुकार की सातों बहुएं जंगल से मिट्टी लेने गईं. उन्हें जाता देख साहुकार की बेटी भी उनके साथ चल पड़ी. साहूकार की बेटी जंगल पहुंच कर मिट्टी काटने लगी, उस स्थान पर स्याहु (साही) अपने बेटों से साथ रहती थी. मिट्टी काटते समय उसके हाथ से कुदाल स्याहु के एक बच्चे को लग गई और स्याहु का एक बच्चा मर गया. इस पर क्रोधित होकर स्याहु ने कहा कि जिस तरह तुमने मेरे बच्चे को मार डाला, मैं भी तुम्हारी कोख बांधूंगी.
स्याहु की बात सुनकर साहूकार की बेटी अपनी सातों भाभियों से विनती करने लगी कि वह उसके बदले अपनी कोख बंधवा ले. सबसे छोटी भाभी तैयार हुई और अपनी ननद के बदले उसने अपनी कोख बंधवा ली. इसके बाद छोटी भाभी के जो भी बच्चे होते हैं, वे सात दिन के बाद ही मर जाते. सात पुत्रों की मृत्यु होने पर वह बहुत दुखी हुई और उसने पंडित को बुलवाया और इसका कारण पूछा.
पंडित ने उसकी व्यथा सुनी और सुरही गाय की सेवा करने की सलाह दी. सुरही गाय, छोटी बहु की सेवा से प्रसन्न होती है, और उससे पूछती है कि तू किस लिए मेरी इतनी सेवा कर रही है, और मुझसे क्या चाहती है? साहूकार की छोटी बहु ने सुरही गाय को बताया कि स्याहु माता ने उसकी कोख बांध दी है, जिसके बाद वो जब भी बच्चे को जन्म देती वो सात दिनों के भीतर ही मर जाते हैं. अगर आप मेरी कोख खुलवा दें, तो मैं आपका बहुत उपकार मानूंगी.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










