
Agra: ज्वेलरी एक्सपो में देखिए चांदी की चमचमाती कार, जिसने देखा वो रह गया दंग
AajTak
आगरा में चल रहे ज्वेलरी एक्सपो में चांदी कार धूम मचा रही है. इस कार को देखने के लिए दूर-दूर से लोग आ रहे हैं. कार बनाने वाले ज्वैलर शिशिर सिंघल ने बताया कि ऑर्डर मिलने के बाद ही ऐसी कार तैयार होती है. इस टॉय कार को बनाने में 30 दिन का समय लगता है. यह रिमोट से चलाती है.
ताज नगरी आगरा में चांदी की कार धूम मचा रही है. कार की चमक ऐसी है, जिसे देखकर आंखें ही चौंधिया जाएं. यह बच्चों की टॉय कार आकर्षण का केंद्र बनी हुई है. इस कार को जयपुर के एसएस ज्वेलर्स ने अपनी प्रदर्शनी में रखा है.
कार बनाने वाले ज्वैलर शिशिर सिंघल ने बताया, "ऑर्डर मिलने के बाद ही ऐसी कार तैयार होती है. यह शानदार कार ड्राइंगरूप की शोभा तो बढ़ाती है, साथ ही बच्चे भी इससे खूब खेलते हैं."
ज्वैलर ने आगे कहा, "यह सिल्वर कोटेड कार खासतौर पर बच्चों की पसंद को ध्यान में रखकर बनाई गई है. कार को बनाने में 30 दिन का समय लगता है. यह रिमोट कांट्रोल से चलाती हैं."
देशभर के ज्वैलर्स ने लगाई गहनों की प्रदर्शनी
बता दें कि आगरा में सर्राफा एसोसिएशन की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है. एक निजी गार्डन में आयोजित प्रदर्शनी में देश भर से सर्राफा कारोबारी शिरकत कर रहे हैं. सभी ने सोने और चांदी के गहनों की प्रदर्शन लगाई है.
इस प्रदर्शनी में शिशिर सिंघल की बनाई गई चांदी की कार के अलावा चांदी के जूते, शतरंज, सांप सीढ़ी और आभूषणों की तमाम वैरायटी रखी गई है, जो लोगों को काफी लुभा रही है. प्रदर्शनी देखने आ रहे लोग खरीदारी भी कर रहे हैं.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









