
Agniveer Recruitment 2025: अग्निवीर भर्ती परीक्षा में इस साल हुए ये बड़े बदलाव, जुड़ा एक नया टेस्ट
AajTak
agniveer recruitment 2025 registration date: इस बार अग्निवीर परीक्षा में 13 भाषाओं का विकल्प होगा, ताकि प्रत्येक अभ्यर्थी अपनी पसंदीदा भाषा में परीक्षा दे सके. परीक्षा के बाद चयनित अभ्यर्थियों को सेना भर्ती रैली और दौड़ परीक्षण में शामिल होना होगा. दौड़ में अब चार नए ग्रुप एनक्लोजर होंगे, और समय के हिसाब से ग्रेडिंग की जाएगी, जिससे कड़ी प्रतिस्पर्धा होगी.
Agniveer Recuitment 2025: भारतीय सेना की अग्निवीर भर्ती 2025-26 के लिए आवेदन प्रक्रिया में महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं. अब इच्छुक अभ्यर्थी 25 अप्रैल 2025 तक ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं, जबकि पहले यह तारीख 10 अप्रैल 2025 थी. इस बढ़ी हुई तारीख से अभ्यर्थियों को अधिक समय मिल रहा है ताकि वे सही तरीके से आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकें. उम्मीदवारों को अपनी पात्रता के आधार पर भर्ती के लिए आवेदन करने का अवसर मिलेगा. पंजीकरण पोर्टल के लिए अभ्यर्थी joinindianarmy.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.
इस भर्ती में एक और महत्वपूर्ण बदलाव यह है कि इस बार ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) 13 भाषाओं में आयोजित किया जाएगा, ताकि विभिन्न भाषाई पृष्ठभूमि से आने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा में कोई कठिनाई न हो. इन भाषाओं में हिंदी, अंग्रेजी, तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़, पंजाबी, उड़िया, बंगाली, उर्दू, गुजराती, मराठी और असमिया शामिल हैं. परीक्षा के बाद अभ्यर्थियों को सेना भर्ती रैली और शारीरिक परीक्षण में भी भाग लेना होगा. इसके अलावा अब रनिंग के लिए अतिरिक्त टाइमिंग का मापदंड और अनुकूलन क्षमता परीक्षण (Adaptability Test) भी जोड़ा गया है, जो भर्ती प्रक्रिया का एक अहम हिस्सा होगा.
किस-किस पद के लिए भर्ती हो रही है?
1. अग्निवीर जनरल ड्यूटी (GD) 2. अग्निवीर तकनीकी 3. अग्निवीर क्लर्क / स्टोर कीपर तकनीकी 4. अग्निवीर ट्रेड्समैन (10वीं पास) 5. अग्निवीर ट्रेड्समैन (8वीं पास) 6. जूनियर कमीशंड ऑफिसर (JCO) / अन्य रैंक
पात्रता मानदंड:
इस भर्ती के लिए अभ्यर्थी की आयु 17 से 21 वर्ष के बीच होनी चाहिए. शैक्षिक योग्यता की बात करें तो तकनीकी ट्रेड के लिए अभ्यर्थियों को पॉलिटेक्निक या ITI डिप्लोमा धारक होने पर अतिरिक्त बोनस अंक मिलेंगे. इसके अलावा अन्य पदों के लिए उम्मीदवारों को 8वीं, 10वीं, या 12वीं कक्षा पास होना जरूरी है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










