
Agnipath Scheme: विरोध के बीच कल तीनों सेनाओं के प्रमुखों से मिलेंगे पीएम मोदी
AajTak
देश भर में अग्निपथ योजना को लेकर विरोध प्रदर्शन जारी है. सेना ने साफ कर दिया है कि इस योजना को वापस नहीं लिया जाएगा. इसी बीच कल मंगलवार को पीएम मोदी तीनों सेनाओं के प्रमुखों से मुलाकात करेंगे.
अग्निपथ योजना को लेकर चल रहे विवाद के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार 21 जून को तीनों सेनाओं- थल सेना, नौसेना और वायु सेना के प्रमुखों से मुलाकात करेंगे. तीनों सेना प्रमुख प्रधानमंत्री से अलग-अलग मुलाकात करेंगे. सूत्रों के मुताबिक पहले नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार, पीएम मोदी से मिलेंगे.
तीनों रक्षा सेवाओं ने नई सैन्य योजना के तहत अग्निवीरों की भर्ती शुरू करने के लिए पहले ही अधिसूचना जारी कर दी है. सेना की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक अगले महीने से आवेदकों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएगा. सेना ने कहा कि अग्निवीर के लिए भारतीय सेना में एक अलग रैंक बनाएंगे, जो कि किसी भी अन्य मौजूदा रैंक से अलग होगा.क्लिक करें: अग्निवीर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 8वीं पास भी कर सकेंगे अप्लाई, 5 ग्रेड्स पर होगी भर्ती सेना ने कहा है कि अग्निवीरों को एक अलग पहचान मिलेगी. 'अग्निवीर' अपनी सेवा अवधि के दौरान अपनी वर्दी पर एक "विशिष्ट प्रतीक चिन्ह" पहनेंगे. इस पर विस्तृत निर्देश अलग से जारी किए जाएंगे. यानी कि सेना, नेवी, एयरमैन से अग्निवीरों का बैज अलग होगा.
वायुसेना ने कहा है कि अग्निवीर एयरफोर्स में एक अलग रैंक बनाएंगे, जो कि किसी भी अन्य मौजूदा रैंक से अलग होगा. अग्निवीर एक विशिष्ट प्रतीक चिन्ह अपने सर्विस के दौरान अपनी वर्दी पर पहनेंगे.
उन्हें चार साल की सेवा अवधि के दौरान मिली हर जानकारी का खुलासा करने से भी रोक दिया जाएगा. अग्निपथ योजना के तहत पूरे भारत में अगस्त, सितंबर और अक्टूबर में सेना की कुल 83 भर्ती रैलियां होंगी. यह जानकारी तीनों सेवाओं के अधिकारियों द्वारा रविवार को नई नीति के तहत अग्निवीरों के नामांकन को लेकर प्रेस वार्ता के बाद सामने आई है.
क्लिक करें: सिर्फ 30 दिन की छुट्टी, बैज भी अलग, सैलरी में 30% कटौती, आर्मी के जवान से कितना अलग होगा अग्निवीर?
डिपार्टमेंट ऑफ मिलिट्री अफेयर्स में एडिशनल सेक्रेटरी, लेफ्टिनेंट जनरल अनिल पुरी ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि आगजनी और हिंसा में शामिल युवा तीनों सेवाओं में शामिल नहीं हो पाएंगे क्योंकि किसी का भी रजिस्ट्रेशन करने से पहले पुलिस सत्यापन प्रक्रिया की जाएगी.

गुजरात के नवसारी जिले के चिखली तालुका में 38 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी लिव-इन पार्टनर की 13 और 14 वर्षीय दो नाबालिग बेटियों से बार-बार बलात्कार करने और उनमें से एक को गर्भवती करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, जब 14 वर्षीय लड़की को पेट दर्द हुआ तो मेडिकल जांच में उसकी गर्भावस्था का पता चला. इसके बाद दोनों लड़कियों ने खुलासा किया कि आरोपी पिछले कई महीनों से उनके साथ बार-बार बलात्कार कर रहा था.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.








