
'Agnipath' के खिलाफ प्रदर्शनकारियों को सेना की दो टूक- नहीं बन पाओगे अग्निवीर
AajTak
अग्निपथ योजना के खिलाफ़ हिंसक प्रदर्शन करने वालों को खिलाफ़ यूपी में एक्शन होता है. 384 लोग गिरफ्तार कर लिये जाते हैं और यूपी के 14 ज़िलों में 34 मुकदमे दर्ज होते हैं. मोदी सरकार की अग्निपथ योजना के खिलाफ़ बिहार में हिंसक विरोध प्रदर्शन होता है. 804 लोगों की गिरफ्तारी होती है औऱ 145 लोगों के खिलाफ़ एफआईआर दर्ज होती है. सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन पर आगजनी और हिंसा के सिलसिले में 46 लोगों की गिरफ्तारी होती है और सबसे बड़ी बात अलीगढ़ में 9 कोचिंग सेंटर चलाने वालों को भी गिरफ्तार किया जाता है. लेकिन तीनों सेनाओं के अधिकारियों ने सबसे पहले तो ये साफ कर दिया है कि अग्निपथ स्कीम को किसी भी कीमत पर वापस नहीं लिया जाएगा.

गुजरात के नवसारी जिले के चिखली तालुका में 38 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी लिव-इन पार्टनर की 13 और 14 वर्षीय दो नाबालिग बेटियों से बार-बार बलात्कार करने और उनमें से एक को गर्भवती करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, जब 14 वर्षीय लड़की को पेट दर्द हुआ तो मेडिकल जांच में उसकी गर्भावस्था का पता चला. इसके बाद दोनों लड़कियों ने खुलासा किया कि आरोपी पिछले कई महीनों से उनके साथ बार-बार बलात्कार कर रहा था.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.









