
AFG Vs SL T20 WC: अफगानिस्तान को ले डूबी बारिश, सुपर-12 से बाहर होने वाली पहली टीम बनी
AajTak
टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में सेमीफाइनल की तस्वीर साफ होने लगी है. ग्रुप-1 से अफगानिस्तान की टीम वर्ल्ड कप से बाहर हो गई है. मंगलवार को श्रीलंका के हाथों मिली हार अफगानिस्तान को बाहर पड़ी और उसका सपना टूट गया.
टी-20 वर्ल्ड कप 2022 की सुपर-12 स्टेज अब अपने अंतिम मोड़ पर पहुंच रही है. मंगलवार को अफगानिस्तान आधिकारिक तौर पर टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गई और अब उसका सेमीफाइनल में पहुंचने का कोई चांस नहीं है. श्रीलंका के हाथों अफगानिस्तान को 6 विकेट से हार मिली, जिसके साथ ही उसका बोरिया-बिस्तर बंध गया. अफगानिस्तान को इस बार सीधा सुपर-12 में एंट्री मिली थी, लेकिन वह सेमीफाइनल में जगह नहीं बना पाई. टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में अफगानिस्तान ने अभी तक 4 मैच खेले, इसमें उसे 2 में हार मिली है जबकि 2 मैच बारिश की वजह से धुल गए. ऐसे में अफगानिस्तान को 2 प्वाइंट मिले, जो कि मैच धुलने के वजह से ही मिले. अब उसका एक मैच बचा है, अगर वह जीत भी जाती है तो कुल प्वाइंट की संख्या 4 ही होगी. यानी अफगानिस्तान का सेमीफाइनल में पहुंचने का चांस नहीं है और आखिरी मैच सिर्फ एक औपचारिकता ही होगा.
टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में अफगानिस्तानः
बनाम इंग्लैंड- 5 विकेट से हार मिली बनाम न्यूजीलैंड- बारिश के कारण मैच रद्द (1 प्वाइंट) बनाम आयरलैंड- बारिश के कारण मैच रद्द (1 प्वाइंट) बनाम श्रीलंका- 6 विकेट से हार मिली

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









