
AFG Vs PAK: पाकिस्तान पर भारी पड़ा अफगानिस्तान, जश्न में डूबे प्लेयर्स और फैंस
AajTak
वर्ल्ड कप 2023 में सोमवार को तीसरा बड़ा उलटफेर हुआ. चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए मैच में अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को 8 विकेट से हरा दिया. इसके बाद अफगानी खिलाड़ियों के साथ-साथ पूरे देश ने जमकर जश्न मनाया. वहीं, पाकिस्तान में इस हार के बार मायूसी फैल गई. देखें न्यूज बुलेटिन.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











