
Aditya Thackrey आज पहुंचेंगे मथुरा, कृष्ण जन्मभूमि के करेंगे दर्शन
AajTak
आज शिवसेना यूबीटी नेता आदित्य ठाकरे मथुरा पहुंचेंगे. शिवसेना नेता एवं राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी भी उपस्थित रहेंगी. श्याम जी महाराज के मंदिर में शिला पटिका का अनावरण करने के बाद आदित्य कृष्ण जन्म स्थान के दर्शन करेंगे. दर्शन-पूजन के बाद आदित्य दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे.
शिवसेना (UBT) के नेता आदित्य ठाकरे आज उत्तर प्रदेश के मथुरा पहुंचेंगे. यहां पहुंचकर वह कृष्ण जन्मभूमि के दर्शन करेंगे. लेकिन दर्शन करने से पहले वह यमुना किनारे स्थित श्याम जी महाराज मंदिर के शिलापटिका का अनावरण करेंगे. इस दौरान यहां शिवसेना नेता एवं राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी भी उपस्थित रहेंगी. श्याम जी महाराज के मंदिर में शिला पटिका का अनावरण करने के बाद आदित्य कृष्ण जन्म स्थान के दर्शन करेंगे. दर्शन-पूजन के बाद आदित्य दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे.
बता दें कि पिछले साल आदित्य ठाकरे अयोध्या राम मंदिर भी पहुंचे थे. 22 अक्टूबर 2022 को अयोध्या पहुंचे आदित्य ठाकरे ने यहां इस्कॉन मंदिर में पूजा-अर्चना की थी. तब आदित्य ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा था कि अयोध्या पवित्र भूमि है हम सब की आस्था की जगह है. उन्होंने कहा था कि 2018 में जब हम आए तब नारा दिया कि पहले मंदिर फिर सरकार, शिवसेना के नारे के बाद मंदिर निर्माण का रास्ता साफ हुआ है. अयोध्या में कोर्ट के आदेश पर मंदिर बन रहा है.
अयोध्या भी जा चुके हैं आदित्य
उन्होंने कहा था कि हम यहां राजनीति करने नहीं, बस रामलला के दर्शन करने आए हैं. हम भक्त बनकर आये हैं. उन्होंने बताया था कि पहले हम राम लला के दर्शन करेंगे, जिसके बाद हनुमान गढ़ी भी जाएंगे. आदित्य ने कहा था कि हम राम लला से प्रार्थना करेंगे कि हमारे हाथों से लोगों की अच्छी सेवा हो. आदित्य ने कहा था कि महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ने कहा था कि सीएम योगी आदित्यनाथ से फोन पर बात करेंगे और उनसे महाराष्ट्र से आने वाले तीर्थ यात्रियों के लिए जगह को लेकर चर्चा करेंगे. जिसमें अयोध्या में महाराष्ट्र सदन की बात रखी जाएगी.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










