
Aditya-L1 बनाने वाले संस्थान के वैज्ञानिकों ने श्रीराम के ललाट पर किया सूर्यतिलक
AajTak
रामनवमी पर श्रीरामलला के माथे पर सूर्यतिलक ने पूरे देश को हैरान कर दिया. वैज्ञानिकों ने इसके लिए श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में खास तरह का पेरिस्कोप लगाया था. इसके लिए बेंगलुरु के इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एस्ट्रोफिजिक्स के वैज्ञानिकों की एक टीम ने खास व्यवस्था की थी. आइए जानते हैं इस साइंटिफिक अचीवमेंट की इनसाइड स्टोरी...
बेंगलुरु में देश का एक प्रतिष्ठित वैज्ञानिक संस्थान है इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एस्ट्रोफिजिक्स. मंदिर बनने के दौरान इसके वैज्ञानिकों से संपर्क साधा गया. कहा गया कि आप श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के गर्भगृह में रोशनी की ऐसी व्यवस्था करें कि रामनवमी के अवसर पर सूर्य की किरण सीधे प्रभु श्रीराम के माथे के बीचोबीच गिरे. ये वही संस्थान हैं, जहां के वैज्ञानिकों ने इसरो के साथ मिलकर सूर्य की स्टडी के लिए Aditya-L1 भेजा है.
अयोध्या में रामलला की यह पहली रामनवमी थी. ट्रस्ट ने वैदिक रीति रिवाज से विशेष पूजा अर्चना करवाई. इस बार खास तरीके से भगवान श्रीराम के माथे पर सूर्य तिलक भी लगा. इसके लिए वैज्ञानिकों ने ऑप्टिकल मैकेनिकल सिस्टम बनाया था. इस सिस्टम को लगाने के लिए IIA के वैज्ञानिकों की एक टीम ने काम किया.
यह भी पढ़ें: Dubai Flood: दो साल की बारिश एक दिन में... क्या क्लाउड सीडिंग में गड़बड़ी से डूबा रेगिस्तान के बीच बसा दुबई शहर?
श्रीराम के मस्तक पर सूर्य तिलक के लिए लगातार सूर्य की पोजीशन की स्टडी करती रही. उसके रास्ते को ट्रैक करती रही. मंदिर अभी पूरा बना नहीं है. इसलिए टीम को वर्तमान संरचना के आधार पर ही काम करना था. दोपहर के 12 बजे सूर्य किस पोजिशन में रहेगा, इसके आधार पर मॉनिटरिंग चलती रही.
चार लेंस, चार शीशे और सबकी सही पोजिशन हुई कारगर...

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










