
Adani Group की झोली में गिरेगी अब मीडिया इंडस्ट्रीज की ये बड़ी कंपनी, शेयर में तूफानी तेजी!
AajTak
Gautam Adani-NDTV: बीती तिमाही में ही अडानी समूह (Adani Group) की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी एएमजी मीडिया नेटवर्क्स (AMG Media Networks) ने विश्वप्रधान कमर्शियल प्राइवेट (VCPL) में 100 फीसदी हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया था.
एशिया के सबसे अमीर (Asia's Richest) और दुनिया के तीसरे सबसे रईस गौतम अडानी (Gautam Adani) आज ऐसा नाम बन गया है, जिसके जुड़ते ही किसी भी चीज की कीमत आसमान छूने लगती है. ऐसा ही नजारा दिग्गज मीडिया कंपनी एनडीटीवी के शेयरों (NDTV Share) में भी देखने को मिल रहा है. बाजार नियामक सेबी (Sebi) ने सोमवार को अडानी ग्रुप को ओपन ऑफर से कंपनी में 26% हिस्सेदारी खरीदने की मंजूरी क्या दी, एनडीटीवी के शेयर रॉकेट की रफ्तार से भागने लगा. मंगलवार को कंपनी के स्टॉक्स में अपर सर्किट लगा.
शेयरों में लगा अपर सर्किट सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को शेयर बाजार (Stock Market) उतार-चढ़ाव भरे दिन के बीच आखिरकार हरे निशान पर बंद हुआ. बीएसई का Sensex 248.84 अंक या 0.40 फीसदी चढ़कर 61,872.99 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि एनएसई का Nifty भी 0.41 फीसदी या 74.25 अंक की तेजी लेते हुए 18,403.40 के लेवल पर क्लोज हुआ. इस बीच एनडीटीवी के शेयरों में अपर सर्किट लगा. NDTV के शेयर 4.99 फीसदी या 18.20 रुपये की जोरदार उछाल के साथ 383.05 रुपये के स्तर पर पहुंच गए.
26% हिस्सेदारी खरीदने को मंजूरी बिजनेस टुडे के मुताबिक, NDTV में ओपन ऑफर (Open Offer) के तहत 26 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने के लिए बाजार नियामक (Market Regulator) की मंजूरी मिलने की खबर को इस तेजी की वजह बताया जा रहा है. इस अप्रूवल के बाद अब जल्द ये मीडिया कंपनी गौतम अडानी के पोर्टफोलियो में शामिल हो जाएगी. इस खबर का ऐसा असर दिखाई दिया कि इन्वेस्टर्स में एनडीटीवी के शेयर खरीदने की होड़ सी लग गई. पीटीआई के मुताबिक, ओपन ऑफर की शुरुआत 22 नवंबर 2022 से होगी और यह 5 दिसंबर तक जारी रहेगी. यह ओपन ऑफर 492.81 करोड़ रुपये का होगा.
सालाना आधार पर देखें तो इस साल अब तक के एनडीटीवी के शेयर (NDTV Share) में 234 फीसदी की तेजी आ चुकी है. रिपोर्ट के अनुसार, NDTV के शेयर के लिए कंपनी ने 294 रुपये का प्राइस तय किया है, जिसकी जानकारी एनडीटीवी की ओर से हाल में नियामकीय फाइलिंग में दी गई है.
क्या होता है Open Offer?
गौरतलब है कि ओपन ऑफर के तहत अधिग्रहण करने वाली कंपनी डील में उस फर्म के शेयरहोल्डर्स को शामिल करती है, जिसे वो खरीदने जा रही है. इसमें बिकने वाली कंपनी के शेयरहोल्डर्स को निर्धारित कीमत पर शेयर बेचने का ऑफर दिया जाता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










