
AC Rent: बिना खरीदे घर लाएं एयर कंडीशनर, इन वेबसाइट पर मिल रहा ऑफर, जानिए पूरी डिटेल
AajTak
AC on rent: नया एयर कंडीशनर खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं और बजट आपके रास्ते का रोड़ा बन रहा है? कई वेबसाइट्स पर एसी रेंट करने का ऑप्शन मिल रहा है. इस तरह से आप किराए पर AC ला सकते हैं. आइए जानते हैं इन पर मिल रहे ऑफर्स.
गर्मी ने वक्त से पहले दस्तक दे दी है और इससे निजात पाने की व्यवस्था में लोग जुट गए हैं. जहां एक ओर लोग गर्मी से छुटकारा पाने की जदो जहद में लगे हुए हैं, वहीं दूसरी तरफ एसी की डिमांड तेजी से बढ़ रही है. एक अच्छी क्वालिटी और क्षमता वाले AC के लिए यूजर्स को लगभग 40 हजार रुपये से आसपास खर्च करना होगा. ऐसे में बहुत से लोग सस्ते और आसान उपाय की तलाश में रहते हैं.
अगर आप शहर में रहते हैं, तो आपको इसके लिए बहुत ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है. कई ऐसी वेबसाइट्स हैं, जो किराए पर एसी देने का काम करती हैं. किराए पर एसी (AC on Rent) लेकर आप बड़े खर्चे से तो बचेंगे ही. साथ के साथ आपको इंस्टॉलेशन और रिलोकेशन के वक्त घर में लगे एसी की चिंता करने की जरूरत नहीं होगी. आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स की डिटेल्स, जहां से आप एसी रेंट पर ला सकते हैं.
यह प्लेटफॉर्म एंड्रॉयड, वेब और iOS तीनों ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है. दिल्ली, मुंबई, गुरुग्राम, चेन्नई और बेंगलुरू जैसे शहरों में आप Rentomojo की सर्विस यूज कर सकते हैं. इस प्लेटफॉर्म पर आपको रिलोकेशन और अपग्रेड्स फ्री मिलते हैं. आप 1,219 रुपये से लेकर 2,469 रुयपे तक हर महीने खर्च करके इस प्लेटफॉर्म से एसी रेंट पर ला सकते हैं.
ऐसा ही एक प्लेटफॉर्म City Furnish है. यहां से भी आप AC और दूसरे आइटम्स रेंट कर सकते हैं. इस पर 1,469 रुपये की शुरुआती कीमत पर एसी रेंट पर मिल रहा है. साथ ही यूजर्स को 10 परसेंट का मंथली डिस्काउंट कूपन कोड यूज करने पर मिल रहा है. हालांकि, रेंट के साथ आपको रिफंड डिपॉजिट और इंस्टालेशन फीस भी देनी होगी. डिपॉजिट सर्विस टर्म खत्म होने के बाद रिफंड कर दिया जाएगा.
वेबसाइट्स से प्रोडक्ट रेंट करने से पहले आपको इनकी टर्म एंड कंडीशन अच्छे से पढ़ लेनी चाहिए. वहीं वेबसाइट्स के अलावा कई लोकल शॉप्स से भी आप एयर कंडीशनर रेंट कर सकते हैं. हालांकि, इनकी कंडीशन जरूर चेक कर लें. कई बार रेंट पर लिए गए एसी के कारण भारी भरकम बिल आता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










