
AC चलाएं कि हीटर? मई में मूसलाधार बारिश के बीच सोशल मीडिया पर Memes की 'बाढ़'
AajTak
बारिश को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह के मीम्स शेयर किए जा रहे हैं. किसी ने कहा कि AC चलाएं कि हीटर? तो किसी ने कहा कि गर्मी में ठंडा-ठंडा, कूल-कूल. फिलहाल, बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया है. तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे हल्की ठंड का अहसास होने लगा है. मौसम विभाग (IMD) की मानें तो अगले 3 दिन दिल्ली-एनसीआर का मौसम ऐसा ही रहेगा.
मई में मूसलाधार बारिश... यकीन करना थोड़ा मुश्किल है. लेकिन मौसम का बदला मिजाज इसकी तस्दीक कर रहा है. आमतौर पर मई के महीने में गर्मी का प्रकोप देखने को मिलता है, मगर आज सर्दी का एहसास हो रहा है. जहां, दिल्ली-NCR समेत देश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश से तापमान में गिरावट आई है. वहीं, इसको लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह के मीम्स शेयर किए जा रहे हैं. किसी ने कहा कि AC चलाएं कि हीटर? तो किसी ने कहा- गर्मी में ठंडा-ठंडा, कूल-कूल.
दरअसल, आज (1 मई) दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद के अलावा उत्तर भारत के कई हिस्सों में झमाझम बारिश हुई. महाराष्ट्र, केरल, जैसे राज्यों में भी बेमौसम बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ. इन सबके बीच सोशल मीडिया पर भी मीम्स की 'बारिश' देखने को मिली. क्रिएटिव अंदाज में यूजर्स ने बारिश की फोटोज और वीडियोज शेयर किए.
देखें, बारिश पर कुछ फनी मीम्स-
एक यूजर ने एक्टर आमिर खान की फिल्म लगान की क्लिप शेयर की. इसमें गांव वाले बारिश में नाचते-गाते नजर आ रहे हैं. इसके कैप्शन में लिखा है- गर्मी से राहत.
Rain in Delhi after long time🌧️ Relief from heat for everyone✨#DelhiWeather #DelhiRains pic.twitter.com/qRrnfzDKow
दूसरे यूजर ने मजाकिया अंदाज में बताया कि इस बेमौसम बारिश के पीछे 'वेस्टर्न डिस्टरबेंस' है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










