
Abhishek Sharma ICC T20 Rankings: अभिषेक शर्मा का आईसीसी रैंकिंग में तहलका, नंबर 2 पोजीशन पर किया कब्जा, टॉप 10 में 3 भारतीय बल्लेबाज
AajTak
Abhishek Sharma In ICC T20 Rankings: टीम इंडिया के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने बुधवार (5 फरवरी) को जारी ICC (इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल) की ताजा रैकिंग में गदर काट दिया. टी20 रैकिंग लिस्ट में टॉप 5 में भारत के तीन बल्लेबाज हैं. वहीं वरुण चक्रवर्ती भी टी20 रैकिंग में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं. आदिल राशिद और वरुण चक्रवर्ती के एकसमान रेटिंग प्वाइंट (705) हैं.
Abhishek Sharma In ICC T20 Rankings: इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज 4-1 से जीतने का बड़ा इनाम भारतीय खिलाड़ियों को भी मिला है. बुधवार (5 फरवरी) को जारी ICC (इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल) की ताजा रैकिंग में टी20 में भारत के बल्लेबाजों का कब्जा दिखा. इस टी20 रैकिंग की लिस्ट में टॉप 5 में भारत के तीन बल्लेबाज शामिल हैं.
इनमें अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव शामिल हैं. वहीं मिस्ट्री स्पिनर, वरुण चक्रवर्ती भी टी20 रैकिंग में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं. आदिल राशिद और वरुण चक्रवर्ती के एकसमान रेटिंग प्वाइंट (705) हैं.
ताजा टी-20 रैंकिंग में गेंदबाजी की लिस्ट में भी बड़ा उलटफेर हुआ है, क्योंकि वेस्टइंडीज के स्पिनर अकील हुसैन ने फिर से नंबर एक गेंदबाज का स्थान हासिल कर लिया है, जबकि ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट सितारों ने टेस्ट रैंकिंग में बड़ी छलांग लगाई है.
अभिषेक शर्मा ने मुंबई में रविवार को इंटरनेशनल टी20 करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेली, उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के पांचवें और अंतिम मैच में 135 रन बनाए. जिसके परिणामस्वरूप बल्लेबाजों की टी20 रैंकिंग में 38 स्थान की छलांग लगाई. अभिषेक की वो ऐतिहासिक पारी सिर्फ 54 गेंदों पर पूरी हुई और यह किसी भारतीय खिलाड़ी द्वारा खेल के सबसे छोटे फॉर्मेट (T20I) में खेली गई सर्वोच्च व्यक्तिगत पारी थी. नतीजतन 24 वर्षीय अभिषेक बल्लेबाजों की ताज़ा रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच गए.
ऑस्ट्रेलियाई स्टार बल्लेबाज ट्रेविस हेड टी-20 बल्लेबाजों की रैंकिंग में शीर्ष पर बने हुए हैं, लेकिन वानखेड़े में अपने रिकॉर्ड तोड़ने वाले प्रयासों के बाद अभिषेक उनसे केवल 26 रेटिंग अंक पीछे हैं, जबकि भारत के तीन खिलाड़ी टॉप 5 में शामिल हैं.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को चैम्पियन बनाने के बाद हेड कोच गौतम गंभीर इन दिनों अपने परिवार के साथ Singapore में छुट्टियां मना रहे हैं. लंबे और दबाव भरे टूर्नामेंट के बाद यह ब्रेक उनके लिए खास है, जहां वह क्रिकेट से दूर सुकून के पल बिता रहे हैं. उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें उनका रिलैक्स और खुशहाल अंदाज़ साफ नजर आ रहा है.

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.











