
ABG Shipyard Scam: 22,842 करोड़ का बैंक फ्रॉड करने वाली कंपनी सिर्फ 8 लाख में खरीदी थी, जानें कौन हैं ऋषि अग्रवाल
AajTak
ABG Shipyard Fraud Case: एबीजी शिपयार्ड लिमिटेड के चेयरमैन ऋषि अग्रवाल से सीबीआई ने 22,842 करोड़ रुपये के बैंक घोटाले के मामले में पूछताछ की. इस मामले में ऋषि अग्रवाल के खिलाफ 7 फरवरी को केस दर्ज किया गया था.
ABG Shipyard Fraud Case: देश के सबसे बड़े बैंक घोटाले को अंजाम देने का आरोप झेल रहे ऋषि अग्रवाल (Rishi Agarwal) से CBI ने घंटों पूछताछ की. ऋषि अग्रवाल एबीजी शिपयार्ड लिमिटेड के चेयरमैन हैं. उन पर 28 बैंकों के साथ 22 हजार 842 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है. इस मामले में उनके खिलाफ 7 फरवरी को CBI ने केस दर्ज किया था.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










