
Abdul Jabbar: भोपाल गैस त्रासदी पीड़ितों के लिए अंतिम दम तक लड़ने वाले की कहानी
AajTak
देश के सबसे दर्दनाक हादसों में से एक है भोपाल गैस त्रासदी. इसकी वजह से आज तक बच्चे विकलांग पैदा हो रहे हैं. त्रासदी के विक्टिम्स के लिए रह-रह कर आवाज़ उठती रहती हैं. फिर कहीं दबा दी जाती है, या चीखते-चीखते लोगों के गले सूख जाते हैं. लेकिन एक आवाज ऐसी थी जो इन पीड़ितों के लिए 35 साल तक लगातार उठती रही. भोपाल गैस पीड़ितों को इंसाफ दिलाने से लेकर उनके पुनर्वास तक की लड़ाई लड़ते रहे जब्बार भाई को मरणोपरांत, राष्ट्रपति द्वारा पद्मश्री से सम्मानित किया गया है. 1984 की गैस त्रासदी में अब्दुल जब्बार ने अपने माता-पिता को खो दिया था. जहरीली गैस ने अब्दुल जब्बार की आंखों और फेफड़ो को बुरी तरह प्रभावित किया था. वे तभी से सेहत से जुड़े मसलों से जूझ रहे थे. लेकिन जब तक शरीर में जान रही, पीड़ितों के लिए उनकी लड़ाई नहीं रुकी. देखिए ये रिपोर्ट.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










