
AAP MLA अमानतुल्लाह खान की तलाश में घर पहुंची नोएडा पुलिस, गिरफ्तारी के डर से गायब हुए विधायक और बेटा
AajTak
नोएडा के एक पेट्रोल पंप पर कर्मचारी के साथ मारपीट के मामले में नोएडा पुलिस आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान और उनके बेटे की गिरफ्तारी के लिए लगातार कोशिश कर रही है. आज भी नोएडा पुलिस अमानतुल्लाह खान के घर पहुंची तो वह घर पर नहीं मिले.
पेट्रोल पंप कर्मी के साथ मारपीट के मामले में नोएडा पुलिस ने आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान और उनके आरोपी बेटे अनस की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं. गुरुवार को नोएडा पुलिस अमानतुल्लाह खान और उनके बेटे की तलाश में विधायक के घर पहुंची लेकिन वो घर पर नहीं मिले. कहा जा रहा है कि विधायक और उनका बेटा गिरफ्तारी की डर से फरार हो गए हैं.
तीन टीमें कर रही हैं जांच
पूरे केस की जांच में नोएडा पुलिस की तीन टीम लगी हैं और अमानतुल्लाह खान और उसके बेटे के खिलाफ कोर्ट ने NBW भी जारी किया हुआ है. फिलहाल अमानतुल्लाह खान और उनके बेटे ने अपना मोबाइल फोन बंद कर लिया है. नोएडा पुलिस लगातार कई दिनों से अमानतुल्लाह खान के घर के चक्कर लगा रही है.
यह भी पढ़ें: पेट्रोल पंप में मारपीट का केस: आप विधायक अमानतुल्लाह खान और बेटे अनस के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी
इसके बाद विधायक के बेटे अनस ने पेट्रोल पंप पर मारपीट और गुंडागर्दी की. इस मामले में पेट्रोल पंप के कर्मचारियों की तरफ से मिली शिकायत के बाद नोएडा पुलिस ने आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाहह खान और उनके बेटे के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 504, 506, 427 के तहत FIR दर्ज की थी.
नोएडा में पेट्रोल पंप कर्मी के साथ मारपीट के मामले में नोएडा कोर्ट से आप विधायक अमानतुल्लाह खान, उसके बेटे अनस और एक अन्य आरोपी अबू बकर के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया है. इससे पहले अमानतुल्लाह खान के घर शनिवार को नोएडा पुलिस नोटिस देने पहुंची थी.मगर, विधायक अपने बेटे के साथ कई दिन से घर से गायब हैं. लिहाजा, नोएडा पुलिस ने घर पर नोटिस चिपका दिया था.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.







