
AAP सांसद संजीव अरोड़ा के घर ईडी की रेड, मनीष सिसोदिया बोले- 'मोदी ने अपने तोता-मैना को फिर खुला छोड़ा'
AajTak
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) सोमवार सुबह आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा के जालंधर स्थित घर पर छापेमारी कर रही है. इस छापेमारी की खबर सामने आने के बाद दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने मोदी सरकार पर हमला बोला है.
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) सोमवार सुबह आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा के जालंधर स्थित घर पर छापेमारी कर रही है. इस छापेमारी की खबर सामने आने के बाद दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने मोदी सरकार पर हमला बोला है. मनीष सिसोदिया ने कहा, 'आज फिर मोदीजी ने अपने तोता-मैना को खुला छोड़ दिया है.'
ईडी रेड पर भड़के मनीष सिसोदिया
मनीष सिसोदिया ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा, 'आज सुबह से आम आदमी पार्टी के राज्य सभा सांसद संजीव अरोड़ा जी के घर ED वाले रेड कर रहे है. पिछले दो सालों में इन्होंने अरविंद केजरीवाल के घर रेड कर लिया, मेरे घर रेड कर दिया, संजय सिंह के घर रेड दिया, सत्येंद्र जैन के घर रेड कर दिया... कहीं भी कुछ भी नहीं मिला. लेकिन पूरी शिद्दत से मोदीजी की एजेंसियां एक के बाद एक फर्जी केस बनाने में लगी हुई हैं. आम आदमी पार्टी को तोड़ने के लिए यह लोग किसी भी हद तक जाएंगे. लेकिन कोशिश कितनी भी कर ले, आम आदमी पार्टी वाले ना रुकेंगे, ना बिकेंगे, ना डरेंगे.'
संजय सिंह ने भी बीजेपी को घेरा
आप सांसद संजय सिंह ने भी बीजेपी को घेरा है. उन्होंने कहा, 'आप सांसद संजीव अरोड़ा के घर ED वाले पहुंचे हैं मोदीजी की फर्जी केस बनाने वाली मशीन 24 घंटे आम आदमी पार्टी के पीछे पड़ी हुई है. SC ने भी कई बार इनको लताड़ा की झूठे केस बनवाना बंद करो, लेकिन फिर भी ED को समझ नहीं आ रहा. ये एजेंसियां कोर्ट को नहीं मानती, सिर्फ अपने आका की मानती हैं. लेकिन मोदी जी का अहंकार आम आदमी पार्टी के नेताओं के हौसलों के सामने बिल्कुल फेल है.'
क्यों हो रही है ये छापेमारी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











